पेरोल पर आया लड़का, रेप केस लगाने वाली लड़की से की शादी
By: aajtak.in
मंदिर में शादी करने के बावजूद प्रेमिका ने प्रेमी पर रेप केस लगाया, इसके बाद प्रेमी को जेल भेज दिया गया था.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़के ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही थी. उसका कहना था कि दोनों के परिवार भी इस शादी के लिए राजी हैं.
लड़के की बात सुनने के बाद जज ने उसे शादी करने के चार घंटे की पेरोल दी. इसके बाद गोपालगंज के एक मंदिर ने दोनों की शादी कराई गई.
मंदिर में परिवार और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लड़के और प्रेमिका ने सात फेरे लिए, लड़के ने लड़की की मांग भरी और बड़ों का आर्शीवाद लिया.
शादी के बाद लड़का और उसकी प्रेमिका दोनों खुश नजर आए.
शादी हो जाने के बाद लड़के को वापस जेल भेज दिया गया.
प्रेमिका के परिवार का कहना है कि अब रेप केस वापस लेंगे, जिससे उनका दामाद जल्द से जल्द जेल से बाहर आ सके.
Read Next
ये भी देखें
क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान, यहां चेक करें मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा चिंताजनक स्तर पर, प्रदूषण से हाल बेहाल
मौसम अपडेट: कहीं धूप तो कहीं छांव, जानिए कल कितना रहेगा तापमान
देशभर में आज कहां कैसा रहेगा मौसम, कितना रहेगा तापमान, यहां करें चेक