फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार, फिनलैंड से आकर की शादी
By Aajtak.in
February 10, 2023
बिहार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले की दोस्ती फेसबुक पर फिनलैंड की लड़की से हो गई.
दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला किया. फिनलैंड की जूलिया बिहार पहुंची.
फिनलैंड की जूलिया और कटिहार के प्रणव ने पूर्णिया जिले के मंदिर में शादी कर ली.
फिनलैंड की जूलिया और बिहार के प्रणव की शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए.
जूलिया के साथ उसकी बहन और बहनोई के साथ कुछ दोस्त भी फिन
लैंड से आए हुए थे, जो यहां बेहद खुश दिखे.
शादी में विदेशी दुल्हन जूलिया की बहन और दोस्तों ने बॉलीवड गानों पर जमकर ठुमके लगाए.
दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई. कटिहार में रिसेप्शन हुआ. इस दौरान स्थानीय लोग भी शामिल हुए.
दुल्हन जूलिया के साथ फिनलैंड से उसकी तीन बहनें, बहनोई और दोस्तों सहित 8 लोग आए थे. सभी ने बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाए.
शादी के बाद दुल्हन जूलिया अपने साथ दूल्हा प्रणव को लेकर फिनलैंड चली गई. कटिहार में वैलेंटाइन वीक में हुई यह शादी चर्चा में है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-गाजियाबाद का तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम
क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान, यहां चेक करें मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल