पॉलिटिक्स में कदम रखेंगी मोनालिसा? पटना पहुंचकर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
By Vishal Sharma
19 June 2023
भोजपुरी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा मुंबई से पटना पहुंचीं.
इस दौरान उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने की होड़ मच गई.
मोनालिसा जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आईं, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने को बेताब दिखे.
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि काफी दिनों बाद पटना आई हैं. यहां लोगों का भरपूर प्यार मिला है.
यही नहीं उन्होंने बताया कि एक टीवी सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में पटना आई हूं.
हालांकि, उन्होंने टीवी सीरियल का नाम उजागर करने से इंकार कर दिया.
एक्ट्रेस मोनालिसा ने कहा कि ये लोगों के लिए सरप्राइस होगा.
इस दौरान उनसे भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन हो रही
कंट्रोवर्सी
पर सवाल किया गया.
इस पर एक्ट्रेस मोनालिसा कुछ भी बोलने से परहेज करती दिखीं.
वहीं, पत्रकारों ने अभिनेत्रियों के राजनीति में कदम रखने पर भी सवाल किया.
इस पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से फिल्मी अदाकारा हूं, राजनीति में कदम नहीं रखूंगी".
बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं.
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
देश की राजधानी समेत कई इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान, देखें मौसम अपडेट
कल दिल्ली समेत कई शहरों में बारिश के आसार, यहां देखें मौसम का ताजा अपडेट