लोगों से छीनकर शराब पी जाता है ये बंदर, हैरान कर देगा Video
By: aajtak.in
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक शराबी बंदर से लोग काफी परेशान हैं.
दरअसल, यह बंदर लोगों के पास से शराब की बोतल छीन लेता है. फिर पूरी शराब पी जाता है.
यही नहीं, वह लोगों के घरों में घुसकर वहां से भी सामान उठाकर ले जाता है.
अगर कोई उसका पीछा करता है तो वह उसे काट देता है.
लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर इस शराब पीने वाले बंदर को पकड़ने की मांग की है.
DFO संजय अग्रवाल ने टीम बनाकर बंदर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं.
24 मार्च को जब इस बंदर ने एक शख्स से शराब की बोतल को छीना तो वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया.
वीडियो में दिखा कि बंदर ने पहले बोतल का ढक्कन खोला. फिर गटागट शराब को पी गया.
Read Next
ये भी देखें
क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान, यहां चेक करें मौसम अपडेट
Weather Today: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आज कितना रहेगा दिनभर का तापमान, देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम