केदारनाथ धाम में 5 फीट तक जमी बर्फ, बद्रीनाथ में चांदी से चमक रहे पहाड़, देखें वीडियो

09 April 2026

Video- ITG

केदारनाथ धाम में पिछले तीन दिनों तक भारी बर्फबारी हुई है. जिससे धाम में 5 फीट तक बर्फ जमा हो गई है.

Photo- ITG

धाम में आज मौसम साफ है. धूप निकलते ही बर्फ से ढके सफेद पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं.

Video- ITG

प्रशासन और श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्यकर्ता मंदिर परिसर और रास्तों से बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं.

Video- ITG

बर्फबारी के कारण 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियां रुक गई थीं जो अब मौसम साफ होने के साथ फिर शुरू हो गई हैं.

Photo- ITG

केदारनाथ यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ 11 दिन बाकी हैं. अगर मौसम साथ दे तो जल्दी ही पैदल मार्ग और जरूरी सुविधाएं तीर्थयात्रियों के लिए तैयार कर ली जाएंगी.

Video- ITG

बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी की वजह से सफेद चादर से ढक गया है.

Photo- ITG

भगवान बद्रीनाथ के मंदिर से लेकर पूरे इलाके में चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.

Photo- ITG

23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. यात्रा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

Photo- ITG

हालांकि, मौसम अभी भी ठंडा है. कड़ाके की ठंड और शीतलहर चल रही है. चमोली में भी बर्फबारी का असर देखा जा रहा है.

Photo- ITG

Read Next