पहली बार सामने आई राम मंदिर की ये तस्वीर, हो चुका इतना काम
By Aajtak.in
27 May 2023
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने ये तस्वीरें जारी की हैं.
श्रीइन तस्वीरों में प्रवेश द्वार, छत और ग्राउंड फ्लोर के काम को देखा जा सकता है.
बता दें, श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का 70 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है.
बता दें कि गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में पीएम नरेंद मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है.
इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने गर्भगृह की दीवार की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी.
बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भगृह बन कर तैयार होगा.
जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के बाद गर्भगृह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि, मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण काम जारी रहेगा.
यहां पर राम दरबार के अलावा माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर, बजरंगबली समेत कई मंदिर बनाए जाएंगे.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR के लोगों को मिली राहत, तापमान में दर्ज की गई कमी
बेमौसम बारिश ने प्रदूषण किया कम, नोएडा का AQI 85, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
मौसम: लखनऊ-आगरा में आज बूंदाबांदी के आसार, जानें कहां कितना तापमान
बिगड़ी हवा… दिल्ली में 250 के पार AQI, जानें आपके शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स