हाईकोर्ट पहुंचा सीमा हैदर पर फिल्म बनाने का मामला
By Aajtak.in
26 August 2023
सीमा हैदर पर फिल्म बनाने का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है.
प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि मुंबई मे शुरू हुए विवाद को देखते हुए हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की है.
कोर्ट में दाखिल रिट में अमित जानी ने कहा कि वो उत्तर भारतीय हैं.
इस कारण उनकी फिल्म को लेकर मनसे हमले की धमकी दे रही है. कहा कि मनसे और हमारी विचारधारा एक जैसी है.
मगर, मनसे को लगता है कि हम भारत या हिंदू विरोधी फिल्म बना रहे हैं.
अमित जानी ने कहा कि हमारी फिल्म राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है.
फिल्म पर पनपे विवाद को लेकर अमित जानी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है.
Read Next
ये भी देखें
Weather Today: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आज कितना रहेगा दिनभर का तापमान, देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
देशभर में आज कहां कैसा रहेगा मौसम, कितना रहेगा तापमान, यहां करें चेक
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम