3 फीट की महिला ने दिया बच्ची को जन्म, साढ़े 3 फीट है पति की लंबाई
दरअसल, साढ़े तीन फीट के रेहान और तीन फीट की तहसीन का एक साल पहले निकाह हुआ था. अब दंपति के घर एक नन्हा मेहमान आया है.
तहसीन ने बुधवार को प्यारी सी बेटी को अस्पताल में जन्म दिया है. डॉक्टरों ने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
अस्पताल के डॉक्टर इसरार खान ने मुताबिक, ऐसा केस हजारों में एक होता है.
वहीं, अब इस कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. परिवार वाले नए मेहमान के आने से बेहद खुश हैं.
पिता रेहान ने इस मौके पर पूरे अस्पताल में मिठाई बांटी. उन्होंने बताया कि जब से मेरी बेटी पैदा हुई है मुझे बधाई के कई फोन आ रहे हैं.
साथ ही अस्पताल में भी इस जोड़े को चाहने वालों का आना-जाना शुरू हो गया है. लोग अस्पताल पहुंचकर इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-नोएडा समेत आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम? यहां जानें
मौसम: दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, इन शहरों में हो सकती है बारिश
प्रदूषण अलर्ट: नोएडा-गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
AQI: दिल्ली-फरीदाबाद की एयर क्वालिटी बहुत खराब, जानें प्रदूषण का हाल