नवरात्र में बिना तेल के बनाएं सिंघाड़े की पूड़ी, बनेंगी फूली-फूली और क्रिस्पी

Credit: Adobe

नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग  सिंघाड़े के आटे की पूड़ी खाते हैं लेकिन ज्यादा तेल-घी में तली होने के कारण ये सेहत के लिए भारी हो जाती हैं. 

Credit: Adobe

अगर आप इस बार कुछ हल्का और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो बिना तेल के बनी सिंघाड़े की पूड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. 

Credit: Adobe

यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि फाइबर से भरपूर होने के कारण आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखती है और पेट भरा हुआ महसूस कराती है. 

Credit: Adobe

कम कैलोरी और आसानी से पचने वाली ये पूड़ियां उन लोगों के लिए भी वरदान हैं जो व्रत के दौरान अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहते हैं.

Credit: Adobe

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा लें, उसमें मैश किए हुए आलू, सेंधा नमक, धनिया और मिर्च मिलाएं. 

Credit: Adobe

आलू की नमी से ही आटा काफी हद तक बंध जाएगा. जरूरत हो तो बहुत कम गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.

Credit: Adobe

आटे को 5-10 मिनट सेट होने दें, फिर छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क कर हल्के हाथों से पूड़ियां बेल लें.

Credit: Adobe

सेकने के लिए आप एयर फ्रायर या नॉन स्टिक पैन यूज कर सकते हैं.  पूड़ियों को 180°C पर 5-8 मिनट के लिए एयर फ्राई करें जब तक वे फूल न जाएं.

Credit: Adobe

तवे के लिए उस पर देसी घी लगाकर गर्म करें और पूड़ी को दोनों तरफ से धीमी आंच पर दबाते हुए सेकें (जैसे मिस्सी रोटी सेकी जाती है). ये फूलेंगी भी और कुरकुरी भी बनेंगी.

Credit: Adobe

Read Next