सर्दियों में चटपटा मिक्स अचार, स्वाद ऐसा कि 2 की जगह खाएंगे 4 रोटियां

Photo: Freepik

सर्दियों के मौसम में अच्छी और ताजी सब्जियां आती हैं. अगर आप इनका लंबे समय तक लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सबसे बेहतरीन तरीका है मिक्स अचार.

Photo: Freepik

गाजर, मूली, गोभी और मिर्च का यह मेल न केवल खाने की थाली को पूरा करता है बल्कि साधारण सी दाल-खिचड़ी में भी जान फूंक देता है.  

Photo: Freepik

इसके लिए 250 ग्राम गाजर, मूली, फूलगोभी, 50 ग्राम अदरक (लंबी कटे) और 50 ग्राम हरी मिर्च को पानी से धोकर धूप में सुखा लें.

Photo: Freepik

अब 3 चम्मच राई (दरदरी पिसी हुई), 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार).

Photo: Freepik

1 कप सरसों का तेल, 2 चम्मच सिरका. सभी सब्जियों को धोकर लंबे टुकड़ों में काट लें. इन्हें धूप में 2-3 घंटे सुखाएं ताकि नमी निकल जाए (इससे अचार खराब नहीं होगा).

Photo: Freepik

अब सौंफ और मेथी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम करें. फिर थोड़ा ठंडा होने दें.

Photo: Freepik

एक बड़े बर्तन में सब्जियां लें. इसमें सभी पिसे मसाले, हल्दी, मिर्च, नमक और कलौंजी डालें.

Photo: Freepik

अब गुनगुना सरसों का तेल और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

Photo: Freepik

इसे कांच के जार में भरें. 2 दिन धूप दिखाएं. आपका टेस्टी अचार तैयार है. 

Photo: Freepik

Read Next