लोग कैंडी की तरह खा रहे बुखार वाली गोली, पैरासिटामोल खाने से पहले जान लें ये बातें

09 DEC 2025

By: Aajtak.in

भारतीयों के बीच बुखार की सबसे मशहूर दवाई डोलो 650 अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. 

Credit: GettyImages

इस दवाई को लेकर ऑनलाइन मीम्स लगातार वायरल हो रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्यों? इसका जवाब एक डॉक्टर द्वारा शेयर की गई पोस्ट है. 

Credit: GettyImages

दरअसल, अमेरिका स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेल्थ एजुकेटर डॉ. पलानीअप्पन मणिकम ने एक्स पर पोस्ट में डोलो 650 को लेकर अपना ऑब्सर्वेशन शेयर किया. 

Credit: GettyImages

डॉ. मणिकम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'भारतीय डोलो 650 को कैडबरी जेम्स की तरह खाते हैं.' उन्होंने चॉकलेट कैंडी और पैरासिटामोल टैबलेट के बीच तुलना की, जिसकी वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Credit: GettyImages

बता दें, डोलो-650 एक पैरासिटामोल है. एक जेनरिक सॉल्ट, जो पेनकिलर के रूप में काम करता है. 

Credit: GettyImages

भारत में बिकने वाली इस दवाई का इस्तेमाल हाई बॉडी टेंपरेचर को कम करने और दर्द का इलाज करने के लिए किया जाता है. 1.5 सेमी लंबी गोली उसी तरह काम करती है जैसे कि कैलपोल, क्रोसिन, सूमो, पैरासिप, फेब्रिनिल करती है. इन सभी का सॉल्ट एक ही है.  

Credit: GettyImages

यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार, डॉक्टर आमतौर पर एक बार में एक या दो 500 एमजी की गोलियां लेने की सलाह देते हैं. दवाई की अधिकतम खुराक 24 घंटे में आठ 500 मिलीग्राम की गोलियां है.

Credit: GettyImages

पैरासिटामोल को उन दवाइयों के साथ नहीं लिया जाना चाहिए, जिन्हें बनाने में पैरासिटामोल का इस्तेमाल किया गया हो क्योंकि इससे ओवरडोज हो सकता है.

Credit: GettyImages

कोविड-19 के दौरान भारत में डोलो-650 एक आम नाम बन गया था. कई लोगों ने बुखार होने पर भी इस दवा को ले लिया था. उसके बाद से लोग इसे जरा सा बुखार होने पर भी अक्सर खा लेते हैं. 

Credit: GettyImages

पैरासिटामोल की ओवरडोज लेने से आपके शरीर पर इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं, जिसमें स्किन पर चकत्ते, खुजली, गले में सूजन शामिल होती है. इसके साथ ही आपको सांस लेने में तकलीफ, घबराहट भी होती है.

Credit: GettyImages

पैरासिटामोल कभी-कभी लिवर को भी प्रभावित कर सकती है. अगर पैरासिटामोल का असर आपके लिवर पर पड़ता है तो अचानक आपका वजन कम हो सकता है, भूख लगनी कम हो जाती है और स्किन या आंखें पीली पड़ जाती हैं.

Credit: GettyImages

Read Next