बेसन से बनी ये 6 लाजवाब डिशेज खा लीं तो भूल जाएंगे पकौड़ों का स्वाद, आ जाएगा मजा

1 Feb 2026

Photo: ITG

बेसन से बहुत सी स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं. लेकिन जो चीजें लोग बेसन से अक्सर बनाते हैं वो पकौड़े होते हैं.

Photo: Pexels

लेकिन अगर आप बेसन को पकौड़ों   की तरह खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इससे कुछ अलग, मजेदार और स्वादिष्ट बनाकर भी खा सकते हैं.

Photo: Pixabay

आज हम आपको बेसन से बनने वाली ऐसी 6 डिशेज के बारे में बताएंगे,  जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. चलिए जानते हैं उनके नाम.

Photo:

1. बेसन चिल्ला: बेसन का चिल्ला एक नॉर्मल लेकिन बहुत टेस्टी पंजाबी-स्टाइल पैनकेक जैसी डिश. इसे बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों के घोल से बनाया जाता है और तवे पर गोल्डन होने तक सेका जाता है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ खाया जाता है.

Photo: Ai Generated

2. मिरची बड़ा: ये राजस्थान का क्रिस्पी और मसालेदार नाश्ता है. बड़ी हरी मिर्च को मसालों और बेसन के घोल से कोट करके डीप-फ्राई किया जाता है. ठंड या बारिश में इसे चाय के साथ खाकर मजा आ जाता है.

Photo: AI Generated

3. खांडवी: खांडवी एक बेहद सॉफ्ट स्नैक है जो बेसन और छाछ (बटरमिल्क) के मिलाकर बनाया जाता है. इसे पतले-पतले रोल की शेप में परोसा जाता है और सरसों के तेल का तड़का लगाया जाता, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देता है.

Photo: AI Generated

4. बेसन की कढ़ी: अगर आपको कुछ खट्टा खाने का मन करे तो बेसन की कढ़ी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. दही और बेसन को मसालों के साथ गाढ़ा करके इसे बनाया जाता है.

Photo:

5. बेसन बर्फी/बेसन के लड्डू: बेसन का इस्तेमाल सिर्फ नाश्ता बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि मीठा बनाने के लिए भी किया जाता है. आप इससे बेसन की बर्फी और बेसन के लड्डू बनाए जा सकते हैं.

Photo: Pexels

6. गट्टे की सब्जी: आप बेसन से राजस्थान की प्रसिद्ध डिश बना सकते हैं. ये गट्टे की सब्जी है. बेसन के छोटे-छोटे लड्डू या रोल बना कर मसालेदार दही-ग्रेवी में पकाया जाता है और रोटी या चावल के साथ खाया जाता है.

Photo: AI Generated

Read Next