26 Jan 2026
Photo: ITG
चाय को कुछ लोग अपना इश्क बताते हैं, जिसके बिना उनका एक भी दिन गुजारा नहीं होता है. कुछ लोगों की तो इसके बिना सुबह ही नहीं होती है, वो सबसे पहले सुबह उठकर चाय की प्याली अपने होंठों से लगाते हैं.
Photo: Pexels
हालांकि कभी कभार चाय पीने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन ज्यादा पीने से यह स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. 30 दिनों के लिए चाय पीना पूरी तरह से बंद कर दें तो इससे हमारी बॉडी पर क्या बदलाव आ सकते हैं.
Photo: Pixabay
मुंबई के पवई स्थित डॉ. एलएच हीरानंदानी हॉस्पिटल की चीफ डाइटिशियन ऋचा आनंद के अनुसार , एक महीने तक चाय पीना बंद करने से शरीर में कई स्वस्थ परिवर्तन हो सकते हैं.
Photo: Pexels
चाय में मौजूद कैफीन स्लीप साइकिल को बाधित करता है, लेकिन 10 दिन में शरीर खुद मेलाटोनिन का उत्पादन बेहतर करता है. क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, चाय छोड़ने से आपकी 'REM' नींद की क्वालिटी बढ़ती है, जिससे आप सुबह बिना रुके और थकान के काम कर पाते हैं.
Photo: Pexels
पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. कमल पालिया के मुताबिक चाय छोड़ने से शरीर में फ्री रेडिकल्स कम हो सकते हैं, जिससे कोशिकाओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है. इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में आराम मिलता है.
Photo: Pixabay
MDPI की एक स्टडी के मुताबिक, चाय पीने से आयरन सोखने की क्षमता को 60-70% तक कम हो जाती है. जब आप चाय छोड़ते हैं, तो शरीर को पर्याप्त आयरन मिलता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल सुधरता है और आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करते हैं.
Photo: Pexels
सीईओ और आईथ्राइव की संस्थापक मुग्धा प्रधान के अनुसारा, जब आप अचानक चाय छोड़ देते हैं, तो आपके शरीर में कैफीन की कमी के लक्षण महसूस होते हैं. लेकिन शरीर के कम कैफीन के लेवल के अनुकूल होते ही सब नॉर्मल हो जाता है.
Photo: Pexels
कैफीन शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाता है, जिससे घबराहट और बेचैनी बनी रहती है .दो हफ्ते बाद जब चाय की आदत छूटती है, तो दिमाग में डोपामाइन का संतुलन बेहतर होता है, मूड स्विंग्स कम होते हैं.
Photo: Pexels
कैमोमाइल या पुदीना जैसी हर्बल चाय कैफीन फ्री ड्रिंक्स को आप चाय की जगह अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
Photo: Pexels
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.
Photo: Pixabay