24 March 2026
Photo: ITG
घर की कुछ जगह ऐसी होती हैं, जिनकी सफाई करना लोगों को बहुत मुश्किल काम लगता है. उन्हीं में से एक बाथरूम है, जिसे साफ करने से लोग अक्सर कतराते हैं.
Photo: AI generayed
कई बार लोग इसे हफ्ते में सिर्फ एक-दो बार ही साफ करते हैं, जिसकी वजह से अक्सर वॉश बेसिन पर पीले दाग जमने और ये दाग बीतते दिनों के साथ गहरे होते जाते हैं.
Photo: AI Generated
ये दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि आसानी से हटते भी नहीं हैं. पहचानना मुश्किल हो जाता है कि क्या ये वही सफेद वॉश बेसिन है जो मार्केट से आप खरीदकर लाए थे.
Photo: Pexels
अगर आप उसे फिर से पहले जैसा नया, सफेद और साफ-सुथरा बनाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. ये तरीके अपनाकर आप न सिर्फ इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि पूरे बाथरूम को फ्रेश और खुशबूदार भी बना सकते हैं.
Photo: AI Generated
1. जिद्दी दाग हटाने के लिए अमोनिया ट्रिक: अगर आप वॉश बेसिन से पुराने-जिद्दी दाग हटाना चाहते हैं तो उसके लिए 1 कप पानी में 4 चम्मच सिरका मिलाकर दाग पर स्प्रे करें.
Photo: AI Generated
ऊपर से थोड़ा अमोनिया डालें, 5 मिनट बाद फिर सिरका डालकर ब्रश से हल्के हाथ से साफ करें. दाग आसानी से निकल जाएंगे.
Photo: AI generated
2. नींबू और नमक: वॉश बेसिन साफ करने के लिए आप नींबू के छिलकों और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू के छिलकों को नमक के साथ पीसकर थोड़ा क्लीनर मिलाएं. इस पेस्ट को दाग पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर ब्रश से साफ करें. इससे दाग हटेंगे और खुशबू भी आएगी.
Photo: AI Generated
3. फिटकरी से चमक वापस लाएं: फिटकरी को पानी में उबालकर उसका घोल दाग वाली जगह पर डालें. थोड़ी देर बाद ब्रश से साफ करें. इससे पीले दाग हटकर बेसिन फिर से चमकने लगेगा.
Photo: Pexels
4. बदबू दूर करने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स: अगर वॉश बेसिन की नाली से बदबू आती है, तो नेफ्थलीन बॉल्स आपके काम आ सकती हैं. नाली में 2-3 नेफ्थलीन बॉल्स डाल दें. इससे बदबू कम होगी, कीड़े-मकौड़े नहीं आएंगे और पाइप भी साफ रहेगा.
Photo: Pexels