नई दुल्हन रश्मिका के साथ ढीली टीशर्ट में विजय, कांजीवरम साड़ी में बेहद सुंदर दिखीं बड़ी बहू

3 Mar 2025

Credit: instagram

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की जिसमें केवल परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए थे.

Credit: instagram

शादी के बाद जब पहली बार दोनों की फोटो सामने आईं तो सोशल मीडिया पर उन्हें एक साथ काफी पसंद किया गया.

Credit: instagram

शादी के बाद विजय और रश्मिका सत्यनारायण स्वामी व्रत और पूजा के लिए अपने पुश्तैनी गांव पहुंचे. वहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई, जिसे देख कपल काफी खुश दिखा.

Credit: instagram

नई दुल्हन रश्मिका मंदाना इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने गहरे लाल रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनी थी. माथे पर बड़ी बिंदी और गले में मंगलसूत्र उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

Credit: instagram

रश्मिका ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाकर पूरा किया था. उनकी सादगी और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया था. वह पूरी तरह से एक संस्कारी बहू के रूप में नजर आईं.

Credit: instagram

एक तरफ रश्मिका जहां सजी-धजी थीं, वहीं विजय देवरकोंडा एकदम कूल लुक में दिखे. उन्होंने एक साधारण ओवरसाइज्ड ग्रे टी-शर्ट और पैंट पहनी थी. विजय का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Credit: instagram

इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद विजय का यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. लोगों ने कॉमेंट किया कि विजय को दिखावे से ज्यादा कंफर्ट पसंद है.

Credit: instagram

गांव में पूजा के बाद विजय और रश्मिका ने अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. रश्मिका अपनी साड़ी संभालती दिखीं तो विजय ने बड़े ही प्यार से फैंस के साथ बातचीत की.

Credit: instagram

Read Next