ना अंडा ना ओवन... चॉकलेट डे पर रणवीर बरार की ट्रिक से पार्टनर के लिए बनाएं ट्रफल केक

Photo: Adobe

हर किसी को पता है कि वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस वीक में चॉकलेट डे सबसे मीठा दिन होता है. 

Photo: Adobe

इस मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को अपने हाथों से बना कुछ खास खिलाना चाहते हैं तो होममेड चॉकलेट केक से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. 

Photo: Adobe

सबसे अच्छी बात यह है कि इस शानदार, क्रीमी और स्पंजी केक को बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं है. 

Photo: Adobe

इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और सोडा को छान लें.

Photo: Adobe

बिना ओवन के क्रीमी चॉकलेट केक की रेसिपी

अब इसमें दूध, तेल और वैनिला एसेंस डालकर एक स्मूथ बैटर तैयार करें.

Photo: Adobe

एक भारी तले वाली कड़ाही में नमक डालें, उसके ऊपर स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गर्म करें.

Photo: Adobe

केक टिन को तेल से चिकना करें और बैटर डालें. अब इस टिन को कड़ाही के अंदर स्टैंड पर रखें.

Photo: Adobe

कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 35-40 मिनट तक पकने दें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है.

Photo: Adobe

केक ठंडा होने पर ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट या चॉकलेट गनाश फैलाएं. ऊपर से पार्टनर का नाम लिखकर इसे और खास बनाएं. आपका चॉकलेट केक तैयार है.

Photo: Adobe

Read Next