एक-दूसरे की पत्नियां चुराते हैं इस देश के लोग, करते हैं अनोखी शादी 

09 DEC 2025

By: Aajtak.in

आपने आज तक स्कूटर, मोबाइल, जूलरी से लेकर कार तक के चोरी होने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन दुनिया के एक कोने में ऐसी जगह भी है जहां के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चोरी करते हैं. 

Credit: Reuters

जी हां, पत्नियों को चुराकर फिर उनसे शादी कर लेते हैं. 

Credit: AFP

अगर आप जानना चाहते हैं कि ये लोग कौन हैं और कहां रहते हैं तो चलिए जानते हैं.

Credit: AFP

वेस्ट अफ्रीका स्थित नाइजर में वोडाबे जनजाति (ट्राइब) एक अनोखी परंपरा फॉलो करती है, जहां पुरुष उन महिलाओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, जो पहले से शादीशुदा होती हैं. 

Credit: Reuters

हर साल गुएरेवोल फेस्टिवल के दौरान पुरुष अपनी आंखों और चेहरे को और सुंदर दिखाने के लिए घंटों तक कलरफुल मेकअप लगाते हैं. 

Credit: Reuters

मेकअप लगाने के साथ ही वह एक खास तरह की ड्रेस पहनते हैं. खास तरह का गाना गाते हुए डांस करते हैं, ताकि किसी महिला का ध्यान आकर्षित कर सकें. 

Credit: Reuters

अगर किसी महिला को कोई पुरुष आकर्षक लगता है, तो वह फेस्टिवल के दौरान उसे संकेत देती है.

Credit: Reuters

बाद में, अगर पुरुष उससे किसी की पकड़ में आए बिना सीक्रेटली मिलने में कामयाब हो जाता है और एक साथ रात बिताने में कामयाब होते हैं, तो महिला की पिछली शादी अपने आप टूट जाती है और वह उसकी नई पत्नी बन जाती है. 

Credit: AFP

अब उसका पिछला पति उसके इस निर्णय को चुनौती नहीं दे सकता. यह इस जनजाति की महिलाओं को अपनी इच्छानुसार नया साथी चुनने की अनुमति देता है.

Credit: Reuters

Read Next