सबसे पहले कटे हुए आमों को धोकर सुखा लें. ध्यान रहे कि इनमें बिल्कुल नमी न रहे.
Credit: AI
अब हल्दी और थोड़ा नमक लगाकर आम के टुकड़ों को 4-5 घंटे के लिए रख दें, फिर निकला हुआ पानी छानकर इन्हें थोड़ी देर धूप में सुखाएं.
Credit: AI
मेथी और सौंफ को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. एक बड़े बर्तन में सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें. अब इसमें हींग, पिसे हुए मसाले, कलौंजी, मिर्च और नमक मिलाएं.
Credit: AI
इस मसाले वाले तेल में आम के टुकड़ों को अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार अचार को एक कांच की बरनी में भरें और ऊपर से थोड़ा और सरसों का तेल डाल दें ताकि आम डूबे रहें. इसे 10 से 15 दिन धूप में रखें.