17 March 2026
Photo: ITG
घर में अगर कोई सबसे गंदी जगह हो सकती है तो वो टॉयलेट सीट है, लेकिन फिर भी उसे रोजाना साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है.
Photo: Pixabay
दरअसल, टॉयलेट सीट को रोज-रोज ब्रश से रगड़कर साफ करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. बिजी लाइफ में कई बार टॉयलेट की सफाई टलती रहती है और फिर वहां बदबू और जर्म्स बढ़ने लगते हैं.
Photo: Pixabay
लेकिन टेंशन न लें हम आज आपके लिए टॉयलेट सीट साफ करने की एक आसान ट्रिक लाएं हैं, जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के उसे क्लीन कर सकते हैं.
Photo: AI Generated
क्या सामान चाहिए? इस आसान ट्रिक के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. आपको टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा, साबुन, एल्यूमीनियम फॉइल पेपर और कद्दूकस की जरूरत होगी.
Photo: AI Generated
ऐसे बनाएं टॉयलेट क्लीनर टॉयलेट क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले एक साबुन को कद्दूकस कर लें ताकि वह छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल जाए. अब इसमें थोड़ा टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाएं. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मिश्रण बनेगा. यही आपका होममेड टॉयलेट क्लीनर होगा.
Photo: AI Generated
ऐसे तैयार करें फॉइल बॉल अब इस तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें. इसके बाद हर बॉल को एल्यूमीनियम फॉइल पेपर में लपेट दें.
Photo: AI Generated
फॉइल में पिन की मदद से छोटे-छोटे छेद कर दें। इससे अंदर मौजूद क्लीनर धीरे-धीरे बाहर निकल सकेगा.
Photo: Pexels
फ्लश टैंक में डालें अब इस फॉइल बॉल को टॉयलेट के फ्लश टैंक में डाल दें. जब भी आप फ्लश करेंगे, पानी के साथ थोड़ा-थोड़ा क्लीनर बाहर आएगा. इससे टॉयलेट सीट खुद ही साफ होती रहेगी और बदबू भी कम होगी.
Photo: Pexels
ये ट्रिक टॉयलेट साफ करने के लिए बहुत असरदार साबित हो सकती है क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली तीनों चीजें सफाई में मदद करती हैं. बेकिंग सोडा बदबू और दाग कम करता है, टूथपेस्ट ताजगी देता है और साबुन गंदगी हटाने में मदद करता है.
Photo: Pexels