हाथ पर नहीं चिपकेगा कटहल, मक्खन की तरह कटेगा! शेफ कुणाल ने बताया काटने का आसान तरीका

08 April 2026

Photo: ITG

कटहल का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उसे काटना उतना ही मुश्किल होता है. सबसे पहले तो ये बहुत भारी होता और दूसरा ये बहुत चिपचिपा होता है.

Photo: Adobe

कई लोग तो सिर्फ इसकी चिपचिपाहट और भारीपन की वजह से इसे खरीदने से भी बचते हैं. हाथों में चिपचिपा गोंद जैसा दूध, किचन में गंदगी और काटते समय होने वाली परेशानी ये सब आम परेशानियां हैं.

Photo: Adobe

अगर आप भी उसे काटने में होने वाली दिक्कतों की वजह से कटहल खाने से बचते हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है.

Photo: Adobe

मास्टर शेफ कुणाल कपूर ने कटहल काटने का एक ऐसा आसान तरीका बताया है, जिससे न सिर्फ आपके हाथ साफ रहेंगे, बल्कि कटहल आराम से कट भी जाएगा.

Photo: Adobe

1. ठंडा पानी करें तैयार: कटहल काटने से पहले एक बर्तन में बर्फ वाला ठंडा-ठंडा पानी लें. उसमें नमक और हल्दी मिलाएं. ये कटहल को काला पड़ने से बचाएगा.

Photo: Adobe

2. तेल लगाने का सही तरीका: चाकू की ब्लेड और जिस हाथ से आपको कटहल पकड़ना है उस पर अच्छे से सरसों का तेल लगाएं. दोनों हाथों में तेल लगाने से चाकू फिसलने का डर रहता है.

Photo: Adobe

3. कटहल का गोंद निकालें: सबसे पहले कटहल के दोनों सिरों को काटें और निकलने वाले गोंद जैसे दूध को अलग बाउल में इकट्ठा होने दें. फिर उसे बीच से दो हिस्सों में काट दें.

Photo: Adobe

4. लंबाई में काटें: गोल स्लाइस काटने के बजाय कटहल को लंबाई में बीच से काटें. इससे चिपचिपाहट कम फैलती है और काटना आसान हो जाता है.

Photo: Adobe

5. कोर का ध्यान: बीच के सख्त हिस्से को पूरा न निकालें, बस थोड़ा सा काटें. इससे पकाते समय सब्जी बिखरेगी नहीं.

Photo: Adobe

6. तुरंत पानी में डालें: जैसे-जैसे कटहल टुकड़ों में कटता जाए उसे फौरन नमक-हल्दी वाले ठंडे पानी में डालते जाएं. इससे रंग ताजा रहेगा और चिपचिपापन खत्म होगा.

Photo: Adobe

7. स्टोर और इस्तेमाल: टुकड़ों को छानकर तुरंत इस्तेमाल करें या एयरटाइट डिब्बे में भरकर 2-3 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर करें.

Photo: Adobe

Read Next