नया साबुन 4 दिन में ही गलकर हो जाता है छोटा? इन 5 आसान ट्रिक्स से चलेगा 10-15 दिन ज्यादा

01 April 2026

Photo: ITG

आपने देखा होगा कि बाथरूम में रखा साबुन अक्सर इस्तेमाल से ज्यादा पानी में गलकर बर्बाद हो जाता है.  यहां तक कि नया साबुन भी कुछ ही दिनों में घिसकर छोटा हो जाता है.

Photo: Pexels

इस समस्या से ज्यादातर सभी लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं और चाहते हैं कि आपका साबुन लंबे समय तक चले, तो कुछ स्मार्ट ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं.

Photo: Pexels

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप साबुन को गलने से बचा सकते हैं और उसे काफी दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Pexels

1. छेद वाली साबुनदानी का इस्तेमाल करें: साबुन को हमेशा ऐसी साबुनदानी में रखें जिसमें नीचे छेद हों. इससे पानी नीचे निकल जाता है और साबुन जल्दी सूख जाता है. इससे साबुन गलनी काफी हद तक कम हो जाती है.

Photo: AI Generated

2. साबुन को सूखी जगह पर रखें: नहाने के बाद साबुन को गीली जगह पर न छोड़ें. कोशिश करें कि उसे थोड़ी सूखी और हवादार जगह पर रखें ताकि उसमें नमी जमा न हो.

Photo: Pexels

3. साबुन को दो हिस्सों में काट लें: अगर पूरा साबुन एक साथ इस्तेमाल करेंगे तो वह जल्दी गल सकता है. बेहतर है कि साबुन को दो टुकड़ों में काट लें और एक-एक करके इस्तेमाल करें.

Photo: Pexels

4. रबर बैंड का इस्तेमाल: साबुनदानी पर दो-तीन रबर बैंड लपेट दें और उसके ऊपर साबुन रखें. इससे साबुन साबुदानी  से ऊपर रहेगा, पानी नीचे निकल जाएगा और साबुन हमेशा सूखा रहेगा.

Photo: AI Generated

5. स्पंज का जुगाड़: साबुनदानी के अंदर एक छोटा स्पंज का टुकड़ा रख दें. ये साबुन का एक्स्ट्रा पानी सोख लेगा और आपका साबुन चिपचिपा होकर बर्बाद नहीं होगा.

Photo: AI Generated

ये पांच तरीके अपनाकर आप अपने साबुन को गलने से बचा सकते हैं और 10-15 दिनों तक चला सकते हैं.

Photo: AI Generated

Read Next