फ्रिज में रखे धनिया-पालक अब नहीं गलेंगे! 5 आसान टिप्स कई दिनों तक रखेंगी फ्रेश

19 Feb 2026

Photo: ITG

हम सब जानते हैं कि पालक, चोला पत्ता, सलाद वाली पत्तियां और इसी तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत जल्दी मुरझा जाती हैं.

Photo: Pexels

इसकी वजह ये होती है कि इनके सेल्स बहुत पतले होते हैं और इनमें पानी ज्यादा होता है. इसकी वजह से जिससे ये बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं. थोड़ी सी नमी भी इन्हें जल्दी गलने और सड़ने पर मजबूर कर देती है.

Photo: Pexels

ऐसे में इन्हें स्टोर करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आपकी भी हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी-जल्दी खराब हो जाती हैं, तो चिंता न करें.

Photo: Pexels

आज हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीके बताएंगे, जिनसे आप हरी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.

Photo: Pixabay

1. धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं: जब आप पत्तेदार सब्जियां धोते हो, तो उन्हें पूरा सूखने दें. थोड़े‑थोड़े पानी के कण भी उनमें फफूंदी लगने और उनके गलने की वजह बन सकते हैं.

Photo: Pixabay

2. खराब पत्तियां पहले ही हटा दें: अगर किसी गड्डी में कुछ पत्तियां पहले से पीली, टूटी या कमजोर दिखें, तो उन्हें अलग निकाल दें. ये कमजोर पत्तियां अपने आसपास की बाकी पत्तियों को जल्दी खराब कर देती हैं.

Photo: Pexels

3. फ्रिज में किसी चीज के नीचे दबाकर न रखें: जब आप फ्रिज में हरी पत्तेदार सब्जियां रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो किसी भारी चीज के नीचे न दबें. भारी चीजों के नीचे दबने पर जल्दी मुरझा जाती हैं.

Photo: Pexels

4. अलग‑अलग प्रकार की पत्तियां अलग रखें: सब पत्तेदार सब्जियां एक जैसी नहीं होतीं. ऐसे में इन्हें एक साथ न मिलाएं. सबको अलग-अलग स्टोर करें.

Photo: Pexels

5. गैस छोड़ने वाले फलों-सब्जियों से रखें: कुछ फल (जैसे सेब, केला, टमाटर) एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो हरी सब्जियों को और जल्दी बेकार कर देती है. ऐसे फलों को पत्तेदार सब्जियों से अलग रखें ताकि ये ज्यादा दिन फ्रेश रहें.

Photo: Pexels

Read Next