किचन का गंदा सिंक और बदबूदार बेसिन हो जाएगा चकाचक, एक चुटकी डाल दें ये पाउडर

Photo: Freepik

हर घर के किचन में एक दिक्कत हमेशा आती है और वो है किचन का सिंक और उसका बेसिन पाइप का गंदा होना. 

Photo: Freepik

सालों साल तक इस पर जो दाग बने रहते हैं वो ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि उन्हें साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. 

Photo: Freepik

खासतौर पर किचन का बेसिन और उसके पाइप से तो नाली जैसी स्मेल तक आने लगता है. 

Photo: Freepik

इन सभी की सफाई करने के लिए जो केमिकल क्लीनर आते हैं वो ना केवल महंगे होते हैं बल्कि ये हानिकारक पाइपों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.  

Photo: Freepik

ऐसे में यहां हम आपको एक बेहद सस्ता और असरदार घरेलू घोल बनाना सिखा रहे है जो आपके किचन सिंक को चमका देगा और बदबू को हमेशा के लिए दूर कर देगा. 

Photo: Freepik

इसके लिए आपको गर्म पानी के अलावा बेकिंग सोडा और सिरका चाहिए है. सबसे पहले सिंक में से सभी बर्तन और कचरा हटा दें ताकि पाइप तक घोल आसानी से पहुंच सके.

Photo: Freepik

सिंक के ड्रेन जहां से पानी नीचे जाता है में थोड़ा सा बेकिंग सोडा धीरे-धीरे डालें. कोशिश करें कि बेकिंग सोडा सीधा पाइप में जाए. इस दौरान वहां से झाग उठेगा.

Photo: Freepik

यह प्रतिक्रिया गंदगी और चिकनाई को ढीला करने का काम करती है. इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद धीरे-धीरे 2 लीटर बहुत गर्म पानी सिंक में डालें. 

Photo: Freepik

गर्म पानी ढीली हुई गंदगी और सिरका-बेकिंग सोडा को पाइप से बहाकर ले जाएगा. इसे रगड़कर साफ कर लें और फिर देखिएगा कि सिंक बिलकुल नया जैसा चमकने लगेगा.

Photo: Freepik

Read Next