गाल होंगे लाल और स्किन करेगी ग्लो, बस डिनर में शामिल करें ये टमाटर सूप
Photot: Freepik
सूप न केवल स्वाद में लाजवाब होता बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है. सर्दियों में गरमा-गरम सूप का प्याला ठंड और भूख दोनों दूर कर देता है.
Photo: Freepik
वहीं, अगर आप टमाटर का सूप पीते हैं तो इससे आपको एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं.
Photo: Freepik
टमाटर का सूप विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर होता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
Photo: Freepik
टमाटर सूप में मौजूद विटामिन के, कैल्शियम, फॉस्फोरस और लाइकोपीन हड्डियों को मजबूत बनाने और विटामिन सी स्किन को जवान रखने में मदद करता है.
Photo: Freepik
यहां हम आपको टमाटर के सूप की रेसिपी बता रहे हैं जो बनाने में आसान है और आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है.
Photo: Freepik
इसके लिए पहले टमाटरों को मोटा-मोटा काट लें.फिर कुकर में थोड़ा तेल डालें. इसमें कटे हुए टमाटर, गाजर, लहसुन, अदरक, साबुत काली मिर्च, हल्दी (रंग के लिए) और थोड़ी लाल मिर्च डालें.
Photo: Freepik
इसके बाद पानी डालें लेकिन बस इतना ही डालें कि टमाटर ढक जाएं. ज्यादा पानी डालने से सूप पतला हो सकता है.
Photo: Freepik
एक पैन में मक्खन लें और उसमें प्याज और धनिये की डंडियां डालकर पकाएं. अब प्रेशर कुक किए हुए टमाटर और प्याज के मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करें और फिर छान लें ताकि एक स्मूद प्यूरी मिल सके.
Photo: Freepik
आखिर में छानी हुई प्यूरी को कम से कम 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इसमें चीनी और नमक डालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें. गरमागरम सूप तैयार है.