06 April 2026
Photo: ITG
गर्मियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में सुस्ती, कमजोरी, पानी की कमी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
Photo: Pexels
ऐसे में लोग कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो न केवल हेल्दी हो बल्कि स्वादिष्ट भी हो. अगर आपको एक ऐसा आसान और हेल्दी उपाय मिल जाए जो बिना गैस जलाए तैयार हो जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है.
Photo: Pexels
जी हां, आज हम आपको गर्मियों के लिए एक ऐसा खास एनर्जी लड्डू बताने जा रहे हैं, जिसे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं. खास बात ये है कि इन लड्डू को बनाने के लिए न घी की जरूरत होगी और न ही चीनी की.
Photo: YouTube
गर्मियों के लिए ये खास लड्डू न सिर्फ एनर्जी देते हैं, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये समर स्पेशल लड्डू.
Photo: YouTube
इंग्रेडिएंट्स: भुना चना(1 कप), खजूर(8-10), भीगे और छिले बादाम (7-8), खरबूजे के बीज (2 चम्मच), सौंफ (1 चम्मच), इलायची-2, नारियल पाउडर ( ½ कप), खसखस (1 चम्मच).
Photo: YouTube
बनाने का आसान तरीका 1. सबसे पहले भुने चने को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसे सत्तू भी कहते हैं. 2. अब खजूर, बादाम, खरबूजे के बीज, सौंफ और इलायची को मिक्सर में डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. ध्यान रहे पीसने के लिए पानी नहीं मिलाना है.
Photo: YouTube
3. अब इस पेस्ट को सत्तू में मिलाएं. 4. अब इसमें नारियल पाउडर और खसखस डालकर अच्छे से मिक्स करें. ये मिश्रण तैयार है. 5. इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें और गर्मियों मजे से खाएं.
Photo: YouTube
कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं? आप इन लड्डुओं को रूम टेंपरेचर पर 5-7 दिन तक और फ्रिज में 20-25 दिन तक स्टोर कर सकते हैं. हर सुबह सिर्फ 1 लड्डू खाएं. इससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव होगा.
Photo: YouTube