5 मिनट में घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा झागदार गन्ने का रस, बिना गन्ने के ही मिलेगा असली स्वाद

01 April 2026

Photo: ITG

गर्मी का मौसम आते ही धूप की तपिश बढ़ती जाती है और जैसे ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान होते हैं, वो ठंडी ड्रिंक्स के पीछे भागते हैं.

Photo: Adobe

इन्हीं ड्रिंक्स में ठंडा-ठंडा गन्ने का रस भी शामिल है. गर्मियों में लोगों को गन्ने के रस की याद आना बिल्कुल आम बात है. लेकिन हर बार बाहर जाकर जूस पीना न तो आसान होता है और न ही हमेशा सुरक्षित.

Photo: Adobe

ऐसे में अगर घर पर ही वैसा ही स्वाद मिल जाए, वो भी बिना गन्ने के और सिर्फ 5 मिनट में तो बात ही अलग है. जी हां, वही झागदार गन्ने का रस घर पर.

Photo: Adobe

अब आपको गन्ना ढूंढने या मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस आसान ट्रिक से आप घर पर ही झागदार, ठंडा और बिल्कुल मार्केट जैसा गन्ने का रस बना सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Photo: Adobe

इंग्रेडिएंट्स: 100 ग्राम देसी गुड़, 1 कप सामान्य पानी, 1 छोटा टुकड़ा अदरक (ऑप्शनल), 25-30 पुदीने की पत्तियां, 1 बड़ा नींबू, 1 छोटा चम्मच काला नमक और 1 से 1.5 कप बर्फ.

Photo: Adobe

बनाने का तरीका:  1. सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या हल्का क्रश कर लें, ताकि वो जल्दी घुल जाए.  2. अब एक बाउल में गुड़ डालकर उसमें 1 कप पानी मिलाएं और अच्छे से चलाएं, जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए.

Photo: Adobe

3. अब इस घुले हुए गुड़ के पानी को छलनी से छान लें, ताकि कोई गंदगी और छोटे-छोटे कण हट जाएं.  4. मिक्सी जार में छना हुआ पानी डालें. इसके साथ अदरक, पुदीना, नींबू का रस और काला नमक डालें.

Photo: Adobe

5. अब सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें, ताकि कोई बड़ा टुकड़ा न रह जाए. 6. अब इसमें बर्फ डालें और एक बार फिर मिक्सी चला दें. यही स्टेप रस को झागदार बनाता है.

Photo: Adobe

अब गिलास में क्रश्ड आइस डालकर इस रस को सर्व करें. इसका रंग, स्वाद और झाग बिल्कुल बाजार में मिलने वाले गन्ने के रस जैसा लगेगा.

Photo: Adobe

Read Next