ना चीनी और ना मैदा... होली पर बनाएं हेल्दी गुजिया, मेहमान पूछेंगे रेसिपी
Photo: Adobe
अक्सर लोग त्योहारों पर वजन बढ़ने या शुगर लेवल बढ़ने के डर से अपनी पसंदीदा मिठाइयों से दूरी बना लेते हैं.
Photo: Adobe
पारंपरिक गुजिया में मैदा, चीनी और भारी मात्रा में खोया होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर, सूखे मेवे और सूजी के साथ आप ऐसी लाजवाब गुजिया बना सकते हैं.
Photo: Adobe
ये गुजिया स्वाद में बाजार की गुजिया को मात देगी और आपको हेल्दी भी रखेगी.
Photo: Adobe
बाहरी परत के लिए- 2 कप गेहूं का आटा (मैदे की जगह), 2 बड़े चम्मच देसी घी (मोयन के लिए), गुनगुना पानी.
Photo: Adobe
भरावन (Filling) के लिए: 1 कप बारीक कटी हुई खजूर (बीज निकले हुए), आधा कप भुनी हुई सूजी, बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता, 1 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
Photo: Adobe
आटे में घी डालकर अच्छे से मिलाएं और गुनगुने पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें. इसे 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
Photo: Adobe
एक कड़ाही में हल्का घी डालकर मेवों और नारियल को भून लें. अब इसमें कटी हुई खजूर डालें. खजूर गर्म होकर नरम हो जाएगी और बाइंडिंग का काम करेगी. अंत में भुनी हुई सूजी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
Photo: Adobe
आटे की छोटी लोइयां लेकर पूरी बेलें. सांचे में पूरी रखें और तैयार मिश्रण भरकर किनारों पर पानी लगाकर बंद कर दें.
Photo: Adobe
इन गुजिया को आप कम घी में 'एयर फ्राई' (Air Fry) कर सकते हैं या ओवन में 180°C पर सुनहरा होने तक बेक कर सकते हैं. यदि चाहें तो देसी घी में हल्का फ्राई भी कर सकते हैं.