संजीव कपूर की 'सेब की खीर' से महाशिवरात्रि व्रत को बनाएं खास, स्वाद है लाजवाब  

12 Feb 2026

Photo: ITG

महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और इस दौरान हल्का और सेहतमंद खाना पसंद करते हैं.

Photo: Pixabay

अगर आप इस बार व्रत में कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मशहूर शेप संजीव कपूर ने आपके लिए खास सेब की खीर की रेसिपी बताई है.

Photo: Pexels

सेब को दूध के साथ खीर के रूप में खाना बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद हो सकता है. ये हल्का, मीठा और पौष्टिक डेजर्ट व्रत के लिए परफेक्ट है.

Photo:  AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 2 मीडियम साइज के सेब, 5 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर, 6-8 बादाम और 6-8 पिस्ता.

Photo:  AI Generated

बनाने का तरीका: 1. सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाले पैन में दूध उबालें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए. इस बीच सेब को छिलके उतारे बिना मोटी तरफ से कद्दूकस कर लें.

Photo:  AI Generated

2. अब एक पैन गर्म करें, उसमें कद्दूकस किए सेब डालें और मीडियम आंच पर पकाएं. इसमें चीनी डाल दें और तब तक पकाएं जब तक चीनी घुल न जाए और सेब का पानी सूखने लगे.

Photo:  AI Generated

3. इसके बाद सेब में पकाकर गाढ़ा किया गया दूध डालें. दूध डालने के बाद इसे फिर से पकाएं.

Photo:  AI Generated

4. दूध और सेब का मिश्रण गाढ़ा होने के बाद बचा हुआ दूध डालें. फिर इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर तब तक पकाएं जब तक खीर मनचाही गाढ़ी न हो जाए.

Photo:  AI Generated

5. खीर तैयार होने के बाद इसे ठंडा करें और सर्व करने से पहले फ्रिज में रखें. शिवरात्रि के व्रत के लिए आपकी मजेदार खीर तैयार है.

Photo:  AI Generated

Read Next