01 March 2026
Photo: ITG
बच्चों को पिज्जा और बर्गर कितना पसंद होता है, ये तो हर मम्मी-पापा जानते हैं. हाल ये रहता है कि चाहे उन्हें भूख लगी हो या नहीं, लेकिन जैसे ही चीज़ी और टेस्टी चीज सामने आ जाए, वो मना ही नहीं करते.
Photo: Pixabay
ऐसी ही बच्चों की एक और फेवरेट चीज गार्लिक ब्रेड है. हल्की-सी लहसुन की खुशबू, ऊपर से मक्खन और साथ में चीज़..इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आता है.
Photo: Pexels
अगर आप भी बच्चों को वीकएंड पर कुछ नया, सॉफ्ट और चीज़ी खिलाना चाहते हं, तो ये गार्लिक ब्रेड आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है.
Photo: Pexels
आज हम आपको गार्लिक ब्रेड की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाने का अंदाज थोड़ा अलग है और बेहद ही स्वादिष्ट भी. आमतौर पर ब्रेड को टोस्ट या ओवन में बेक किया जाता है, लेकिन इस रेसिपी में इसे भाप (स्टीम) में पकाया जाएगा.
Photo: Pexels
इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ओवन का झंझट होगा. यकीन मानिए एक बार इसे खाने के बाद बच्चे बार-बार मांगेंगे और कहेंगे- 'मम्मी एक और.'
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स: गुनगुना पानी, चीनी, खमीर (यीस्ट), मैदा, नमक, पिज्जा सीजनिंग, लहसुन का पेस्ट, ताजा धनिया, थोड़ा तेल, दूध, मक्खन और चीज़ (क्यूब या स्लाइस).
Photo: Pexels
बनाने का तरीका: 1. खमीर को एक्टिवेट करें: गुनगुने पानी में चीनी और यीस्ट डालकर फोमी होने तक छोड़ दें. ये ब्रेड को खमीर बनने में मदद करेगा.
Photo: pexels
2. आटा तैयार करें: एक बड़े बर्तन में मैदा, लहसुन का पेस्ट, सीजनिंग, धनिया, नमक और तेल डालकर मिक्स करें. फिर यीस्ट वाला पानी डालकर आटा गूंथें. 3. सॉफ्ट आटा: आटे को कम से कम 1 घंटा ढंककर रखें ताकि ये फूलकर दो गुना हो जाए. फिर उसे लंबे शीट्स या स्ट्रिप्स में काट लें.
Photo: Pexels
4. स्टीम में पकाएं: ब्रेड के स्ट्रिप्स को स्टिम में लगभग 15 मिनट तक पकाएं. इससे ये बहुत सॉफ्टव और फूली हुई बनेगी.
Photo: Pexels
चीज़ सॉस कैसे बनाएं? जब ब्रेड स्टीम हो रही हो, तो सॉस बनाना शुरू करें. एक पैन में मक्खन और मैदा गर्म करें थोड़ी देर भुनें, फिर दूध और चीज़ डालकर हिलाते रहें.
Photo: Pexels
जब सॉस स्लीकी और क्रिमी हो जाए, तो गैस बंद करें अब ये क्रीमी चीज़ सॉस तैयार है. ब्रेड के साथ इसका कॉम्बिनेशन किसी के भी मुंह में पानी ला देता है.
Photo: Pexels