न होगा नम और ना उड़ेगा रंग, कटे हुए पालक-बथुआ को हफ्ते भर हरा-भरा रखेंगी ये ट्रिक

Photo: Adobe

सर्दियों के मौसम में ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और मेथी सेहत के लिए वरदान हैं लेकिन इन्हें हर रोज साफ करना और काटना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है.

Photo: Adobe

अक्सर महिलाएं समय की कमी के कारण इन्हें खरीदने से कतराती हैं क्योंकि ये बहुत जल्दी गलने या सूखने लगती हैं. 

Photo: Adobe

लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाते हैं तो आप हफ्ते भर का साग एक साथ साफ करके रख सकती हैं और साथ ही वो ताजा भी रहेगा.

Photo: Adobe

साग को कभी भी धोने के बाद स्टोर न करें. सबसे पहले पालक या मेथी की जड़ों को काट लें और खराब पत्तों को अलग कर दें. 

Photo: Adobe

साग को हफ्ते भर ताजा रखने के तरीके

अब एक बड़े एयरटाइट कंटेनर में नीचे पेपर टॉवल या अखबार बिछाएं. कटे हुए साग को उसके ऊपर रखें और ऊपर से भी पेपर टॉवल से ढक दें. यह कागज नमी को सोख लेगा और साग सड़ेगा नहीं.

Photo: Adobe

अगर आप साग को बिना कटे रखना चाहती हैं तो उसे काटकर थोड़ी देर पंखे की हवा में सुखाएं ताकि उसकी ऊपरी नमी निकल जाए.

Photo: Adobe

इसके बाद इसे एक मलमल के कपड़े में लपेटकर कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें. इससे मेथी और बथुआ 5-6 दिनों तक बिल्कुल फ्रेश रहते हैं.

Photo: Adobe

कटे साग को साफ करके जिप-लॉक बैग में डालें. बैग को बंद करते समय एक कोने में स्ट्रॉ डालें और अंदर की सारी हवा बाहर खींच लें. 

Photo: Adobe

कटी हुई सब्जी को 2 मिनट उबलते पानी में डालें, फिर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. फिर पानी निचोड़कर छोटे-छोटे हिस्से में फ्रीजर में रख दें. यह तरीका खासकर पालक और मेथी के लिए बेहतरीन है. 

Photo: Adobe

Read Next