व्रत में मीठा और तला खाकर हो गए बोर? 3 चीजों से बनाएं शकरकंद की चाट

Credit: Adobe

नवरात्रि हो या सोमवार का व्रत, अक्सर फलाहार में तली-भुनी चीजें या जरूरत से ज्यादा मीठा खाकर भारीपन महसूस होने लगता है. 

Credit: Adobe

अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और चटपटा ढूंढ रहे हैं तो शकरकंद की चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. 

Credit: Adobe

शकरकंद न केवल एनर्जी का अच्छा सोर्स होती है बल्कि ये फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. 

Credit: Adobe

खास बात यह है कि इसे बनाने में आपको घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं है.

Credit: Adobe

2-3 मध्यम आकार की शकरकंद को उबाल या रोस्ट कर लें. इसके बाद इसका छिलका उतारकर इसे क्यूब्स में काट लें.

Credit: Adobe

अब इन क्यूब्स पर सेंधा नमक, नींबू का रस, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें. 

Credit: Adobe

आपकी झटपट शकरकंद चाट तैयार है. इसे ताजे हरे धनिए से सजाकर सर्व करें.

Credit: Adobe

अगर आप शकरकंद को थोड़ा क्रिस्पी करना चाहते हैं तो आप इसे देसी घी में शैलो फ्राई कर सकते हैं. 

Credit: Adobe

ऑयल फ्री रखने के लिए बिना फ्राई के इसकी चाट बना सकते हैं.

Credit: Adobe

Read Next