44 की उम्र..2 बच्चों का पिता होने के बाद भी 28 के दिखते हैं शाहिद कपूर! ये है फिटनेस सीक्रेट

02 Dec 2025

Photo: Instagram/@shahidkapoor

यूं तो बॉलीवुड में किसी भी एक्टर की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते जो अपनी उम्र से बहुत छोटे लगते हैं. 

Photo: Instagram/@shahidkapoor

ये एक्टर्स अपने आपको इस कदर फिट रखते हैं कि ये लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन जाते हैं. इन्हीं में से एक शाहिद कपूर हैं. 

Photo: Instagram/@shahidkapoor

सवाल उठता है कि 43 साल की उम्र में भी शाहिद किस तरह से अपनी मस्कुलर बॉडी और गुड लुक्स मेनटेन कर पा रहे हैं.  

Photo: Instagram/@shahidkapoor

दो बच्चों के पिता ने खुद इस सवाल का जवाब दिया और अपने फिटनेस सीक्रेट का राज खोला.

Photo: Instagram/@shahidkapoor

शाहिद ने 43 की उम्र में भी यंग और एक्टिव होने का क्रेडिट अपने डिसिप्लिन, वेजिटेरियन डाइट और अपने बच्चों के साथ समय बिताने को दिया.

Photo: Instagram/@shahidkapoor

अपनी डाइट के बारे में बताते हुए शाहिद ने कहा, 'मैं शाकाहारी हूं, मैं शराब नहीं पीता और मैं कभी-कभार स्मोकिंग कर लेता था, लेकिन अब कुछ सालों से, मैंने स्मोकिंग नहीं की है.'  

Photo: Instagram/@shahidkapoor

शाहिद के अनुसार, वह पहले कभी भी समय पर नहीं सोते थे, लेकिन जब उनके बच्चे हुए तो उन्होंने उनके लिए समय पर सोना शुरू किया. ऐसे उनका स्लीप रुटीन सुधरा था.

Photo: Instagram/@shahidkapoor

शाहिद ने बताया कि अपने बच्चों के साथ समय बिताने ने भी उन्हें यंग बने रहने में मदद की.

Photo: Instagram/@shahidkapoor

उन्होंने बताया कि जब वह अपने बच्चों के आसपास होते हैं तो उन्हें एक अजीब सी खुशी महसूस होती है जो उन्हें अच्छा महसूस कराती है.  

Photo: Instagram/@shahidkapoor

Read Next