ना पिचकेगी, ना होगी टाइट... इस ट्रिक से बनाएं फूली और रूई जैसी सॉफ्ट इडली

Photo: ITG

सॉफ्ट और फूली हुई इडली साउथ इंडिया की है लेकिन ये देश-विदेश तक पॉपुलर है. लेकिन कई लोगों के लि इसे घर पर बनाना काफी मुश्किल हो जाता है.

Photo: ITG

एकदम सफेद, रूई जैसी नरम इडली बनाने का असली राज उसके सही अनुपात और फर्मेंटेशन में छिपा होता है. अगर आपकी इडली सख्त बनती है तो यह रेसिपी आपके लिए गेम-चेंजर साबित होगी.

Photo: ITG

इसके लिए 3 कप चावल लें. 1 कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), 1/2 छोटा चम्मच (खमीर में मदद करता है), 1/4 कप पोहा (इडली को सॉफ्ट बनाने के लिए), नमक स्वादानुसार. 

Photo: ITG

चावल और मेथी को अलग बर्तन में और उड़द दाल को अलग बर्तन में 5-6 घंटे के लिए भिगो दें. पोहे को पीसने से 15 मिनट पहले भिगोएं.

Photo: ITG

उड़द दाल को थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालकर एकदम बारीक और फ्लफी होने तक पीसें. चावल और पोहे को थोड़ा दरदरा (सूजी जैसा) पीसें.

Photo: ITG

दोनों घोल को एक बड़े बर्तन में मिलाएं और हाथों से 2-3 मिनट तक फेंटें (हाथों की गर्मी खमीर में मदद करती है).

Photo: ITG

घोल को ढककर किसी गरम जगह पर 8-12 घंटे के लिए छोड़ दें जब तक कि घोल फूलकर दोगुना न हो जाए.

Photo: ITG

घोल में नमक मिलाएं. इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस करें, घोल डालें और मीडियम आंच पर 10-12 मिनट तक स्टीम करें. इडली निकालने से पहले स्टैंड को 2 मिनट ठंडा होने दें, इससे इडली चिपकेगी नहीं.

Photo: ITG

Read Next