14 April 2026
Photo: ITG
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद से ही उनकी नई-नवेली दुल्हन सानिया चंडोक अपनी खूबसूरती और स्टाइल से इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
Photo: Instagram/@saratendulkar
कभी ननद सारा संग मैच देखती, तो कभी पार्टी में परिवार संग पहुंचती सानिया का हर लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. हाल ही में सानिया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Instagram/@saratendulkar
इस वीडियो में सारा की भाभी का ऐसा ग्लैमरस लुक दिख रहा है कि फैंस उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो में सानिया का शादी के बाद हुई 'आफ्टर पार्टी' का लुक नजर आ रहा है.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat
शादी की रस्मों के बाद हुई 'आफ्टर पार्टी' के लिए सानिया चंडोक ने एक बेहद बोल्ड और खूबसूरत लुक चुना. वायरल वीडियो में सानिया ब्लड रेड कलर की फ्लोर-लेंथ गाउन में नजर आ रही हैं.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat
सानिया के गाउन को बारीक एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है. इसका ऑफ-शोल्डर स्टाइल अर्जुन की नई-नवेली दुल्हनिया के लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रहा है.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat
लाल रंग सानिया पर काफी फब रहा है, जो उनके चेहरे के निखार को और बढ़ा रहा है. सानिया की सिर्फ ड्रेस ही नहीं, उनका ओवरऑल स्टाइल भी लोगों को पसंद आ रहा है.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat
वीडियो में उनके हाथों पर रची मेहंदी साफ देखी जा सकती है, जो एक नई दुल्हन की खूबसूरती को कंप्लीट कर रही है. सानिया ने अपने लुक को 'सॉफ्ट ग्लैम' मेकअप के साथ कॉम्प्लिमेंट किया.
Photo: Instagram/@saratendulkar
सानिया के हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्हें वेवी कर्ल्स करके अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat
जूलरी की बात करें तो सानिया ने गले में डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया.
Photo: Instagram/@bridesbysabahat