10 साल की उम्र में एक्ट्रेस को आया पहला पीरियड, सुनाई कहानी, पेरेंट्स दें ध्यान

09 DEC 2025

By: Aajtak.in

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होना एक आम बात है. जहां पहले 12-13 साल की उम्र में लड़कियों को पहला पीरियड आता था, वहीं आज कल यह उम्र घटकर 10-11 होती जा रही है. 

Credit: Freepik

एक्ट्रेस रेणुका ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्हें उनका पहला पीरियड महज 10 साल की उम्र में आ गया था. 

Credit: Instagram/@renukash710

इस पर बात करते हुए रेणुका का दर्द भी छलका कि कैसे जल्दी पीरियड्स आने की वजह से उनका बचपन प्रभावित रहा. यहां तक कि उन्हें अपने शरीर को छिपाकर रखने की भावना आज भी महसूस होती है.

Credit: Instagram/@renukash710

रेणुका ने कहा कि मैं आज 58 वर्ष की हूं और मैंने अपना अधिकांश जीवन पीरियड्स के साथ गुजारा है. मैंने बहुत कम समय तक शारीरिक रूप से अपने बचपन को एंजॉय किया है. 

Credit: Instagram/@renukash710

वह बोलीं कि 10 साल उम्र होती ही क्या है, जो आप पीरियड्स जैसी चीज को समझ पाएं. उस उम्र में आपका दिमाग उतना विकसित नहीं हुआ होता कि आप समझ सकें कि आपके शरीर के साथ क्या हो रहा है. 

Credit: Instagram/@renukash710

रेणुका की क्लास में उनकी किसी भी दोस्त को पीरियड्स नहीं होते थे, तो वह किसी से उस दर्द और उसके कारण होने वाले बदलावों को शेयर भी नहीं कर पाती थीं.

Credit: Instagram/@renukash710

एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय वह बहुत अकेलापन महसूस करती थीं. हालांकि, वह इसके बारे में अपनी मां से बात कर पाती थीं, लेकिन मनोवैज्ञानिक तौर पर उन्हें इसने बहुत प्रभावित किया था.

Credit: Instagram/@renukash710

रेणुका बताती हैं कि पीरियड्स के कारण उनकी बॉडी में काफी तरह के बदलाव आए थे. वह अपनी उम्र के बच्चों से बड़ी दिखती थीं.  

Credit: Instagram/@renukash710

हालांकि, रेणुका के मुताबिक वह बहुत भाग्यशाली थीं क्योंकि उनकी मां ने पीरियड्स के बारे में समझाने के लिए एक डायग्राम बनाया था. उनके घर पर वे इस सब पर बहुत खुलकर चर्चा होती थी.

Credit: Instagram/@renukash710

लेकिन, वह यह समझ नहीं पा रही थीं कि यह क्या हो रहा था और क्यों. रेणुका के बताया कि जल्दी पीरियड्स और उसके बारे में किसी अपनी उम्र वाले से बात ना कर पाने ने ना केवल उनके बचपन को बल्कि उनकी जवानी पर भी असर डाला.

Credit: Instagram/@renukash710

रेणुका ने कहा कि मैं अपनी उम्र की किसी भी लड़की से इस बारे में बातचीत नहीं कर सकी. ऐसे में जब मेरी बॉडी में बदलाव हुआ, तो मुझे उसे छुपाना ही सबसे अच्छा तरीका लगा. 

Credit: Instagram/@renukash710

उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि लोग उन्हें उनकी उम्र की लड़कियों से अलग समझें और उन्हें अलग ढंग से देखें. ऐसे में वह अपनी शरीर को छिपाकर रखती थीं.

Credit: Instagram/@renukash710

रेणुका ही नहीं आज कल बहुत सी लड़कियां हैं, जिन्हें उनका पहला पीरियड्स 9-10 सा की उम्र में आ जाता है. नई रिसर्च में भी यही पाया गया है. 

Credit: AI

रिसर्चर की मानें तो लड़कियों में इतनी जल्दी पीरियड्स आने की कोई एक वजह नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई वजहें हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है.

Credit: AI

इसका एक पहलू लड़कियों में बढ़ता मोटापा है. अब छोटी-छोटी उम्र के बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जो लड़कियां बचपन से मोटी होती हैं, उनमें जल्दी पीरियड्स आने का खतरा बहुत ज्यादा होता है.

Credit: Freepik

जल्दी पीरियड्स का एक बड़ा कारण तनाव भी है. पर्यावरण में बुरी तरह फैले केमिकल्स भी पीरियड्स के जल्दी आने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स भी इसको बढ़ावा देते हैं. 

Credit: AI

माता-पिता को अपनी लड़कियों को इस तरह की स्थिति के लिए हमेशा तैयार रखना चाहिए. इससे वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रह सकती हैं.

Credit: AI

Read Next