सचिन के बेटे की शादी में शाहरुख छाए, गौरी और सुहाना की ट्यूनिंग ने लूटी महफिल

Photo: Instagram@pallav_paliwal

खेल जगत के सबसे बड़े नामों में से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए. 

Photo: Instagram@pallav_paliwal

ये शादी किसी बड़े इवेंट से कम नहीं थी जिसमें खेल और बॉलीवुड की नामी हस्तियां एक छत के नीचे नजर आईं. 

Photo: Instagram@pallav_paliwal

लेकिन जब सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ इस जश्न में एंट्री ली तो हर किसी की निगाहें ठहर गईं.

Photo: Instagram@pallav_paliwal

शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ शादी में पहुंचे थें. इन तीनों का ही खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देखने लायक था.

Photo: Instagram@pallav_paliwal

शाहरुख ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी जबकि गौरी ने गोल्डन यलो कलर की फ्रिल्स वाली साड़ी पहनी थी. 

Photo: Instagram@pallav_paliwal

गौरी ने गले में पतला नेकलेस, ईयररिंग्स, एक हाथ में कंगन और स्टेटमेंट रिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. उन्होंने इस दौरान माथे पर बिंदी भी लगाई थी.

Photo: Instagram@pallav_paliwal

शाहरुख की लाडली सुहाना इस दौरान अपनी मां से ट्यूनिंग करती नजर आईं. 

Photo: Instagram@pallav_paliwal

सुहाना ने फूलों की एम्ब्रायडरी वाला मल्टीकलर लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने गोल्डन टच वाला लाइट यलो दुपट्टा कैरी किया था.

Photo: Instagram@pallav_paliwal

वहीं, सुहाना ने भी लहंगे के साथ मैच करता हुआ नेकपीस और कान में सुंदर ईयररिंग्स पहने थे. 

Photo: Instagram@pallav_paliwal

Read Next