बेटे की शादी के लिए सजती-धजती दिखीं अंजलि तेंदुलकर, देख सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो

07 March 2026

Photo: ITG

बेटे की शादी का मौका हो और माता-पिता एक्साइटेड न हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता. सोशल मीडिया पर इन दिनों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की फोटो छाई हुई हैं.

Photo: Instagram/@epicstories

शादी के सभी मेहमानों के साथ ही तेंदुलकर फैमिली के लुक्स की भी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है, जो तुरंत वायरल हो गया.

Photo: Instagram/@epicstories

इस वीडियो में अंजलि अपने बेटे अर्जुन की शादी के लिए तैयार होती दिख रही हैं, तभी सचिन की एंट्री होती है और पत्नी को तैयार होते देख सचिन का रिएक्शन पूरी महफिल लूट ले जाता है.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

वीडियो में अंजलि को एक बेहद खूबसूरत रानी पिंक कलर की सिल्क साड़ी में देखा जा सकता है. वो शादी के लिए तैयार होने में बिजी हैं. इसी बीच अचानक कमरे में सचिन तेंदुलकर की एंट्री होती है.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

सचिन को देखते ही अंजलि के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है. सचिन भी अपनी पत्नी को इतने रॉयल और खूबसूरत अंदाज में देखकर अपनी नजरें नहीं हटा पाते और चौंकने वाला रिएक्शन देते हैं.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

सचिन और अंजलि के बीच की ये बॉन्डिंग और सादगी फैंस का दिल जीत रही है. अंजलि की बात करें तो उन्होंने अर्जुन की शादी के लिए डिजाइनर जूही शाह के कलेक्शन से एक बेहद ही ग्रेसफुल साड़ी चुनी थी.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

इस रानी पिंक हैंडलूम साड़ी पर एंटीक गोल्ड वर्क और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उन्होंने अपने लुक को हैवी कुंदन और एमराल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया, जिसमें माथा पट्टी और नेकलेस उनके राजसी लुक को और भी निखार रहे थे.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

सिर्फ अंजलि ही नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर भी अपने लुक से सबको हैरान कर रहे थे. उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई क्रीम/आइवरी शेड की बंदगला शेरवानी पहनी थी.

Photo: Instagram/@epicstories

इस शेरवानी पर बारीक सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था, जो इसे बेहद क्लासी और सोफिस्टिकेटेड बना रहा था. सचिन का ये अंदाज न सिर्फ रॉयल था, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी पर खूब फब रहा था.

Photo: Instagram/@nishisingh_muah

Read Next