18 March 2026
Photo: ITG
व्रत में सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि क्या बनाएं जो जल्दी भी तैयार हो, टेस्टी भी लगे और उसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े.
Photo: AII Generated
साबूदाना से बनने वाली रेसिपी लोग बड़े चाव से खाते तो हैं, लेकिन इसे भिगोने का प्रॉसेस बहुत लंबा है. अगर आप भी हर बार साबूदाना भिगोने और घंटों तैयारी से परेशान हो जाते हैं, तो ये रेसिपी आपके काम की है.
Photo: AII Generated
आज हम आपको साबूदाना पराठे बनाना सिखाएंगे, वो भी बिना भिगोए और बिना उबाले. चलिए जानते हैं कैसे बिना भिगोए और बिना उबाले आप झटपट साबूदाना पराठे बना सकते हैं.
Photo: AII Generated
कम समय में तैयार होने वाले ये पराठे स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन हैं. चलिए जानते हैं सॉफ्ट-सॉफ्ट साबूदाना पराठे की रेसिपी.
Photo: AII Generated
1. सबसे पहले साबूदाना को हल्की आंच पर सूखा भून लें (ड्राई रोस्ट), ताकि उसकी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए. ध्यान रखें कि साबूदाना जले नहीं, बस हल्का क्रिस्पी हो जाए.
Photo: AII Generated
2. जब साबूदाना क्रिस्पी हो जाए तो इसे ठंडा होने दें. फिर इसे मिक्सर में डालकर इसका बारीक पाउडर बना लें. आपका साबूदाने का सूखा आटा तैयार है.
Photo: GettyImages
3. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, सेंधा नमक और थोड़ा सा मूंगफली का पाउडर डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें.
Photo: AI Generated
4. जैसे रोटी के आटे को रेस्ट की जरूरत होती है. वैसे ही साबूदाना के पराठे के आटे के लिए रेस्ट जरूरी है. लगभग 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाएं.
Photo: AII Generated
5. अब इस आटे से लोइयां बनाकर हल्के हाथ से पराठे बेलें और गर्म तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
Photo: AII Generated
6. अगर आप आटे को ढंग से गूंथेंगे और रेस्ट देंगे तो पराठा अच्छे से रोटी की तरह फूला-फूला और सॉफ्ट बनेगा.
Photo: AII Generated