चिपक जाती है साबूदाना खिचड़ी? इन 3 ट्रिक्स को फॉलो करके बनेगी एकदम खिली-खिली

19 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र के व्रतों में सबसे ज्यादा बनने वाली डिश अगर कोई है तो वो साबूदाना खिचड़ी है. ये ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि जल्दी भी बन जाती है.

Photo: AI Generated

लेकिन इसे बनाने वाले लोगों की अक्सर यही शिकायत रहती है कि उनकी साबूदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है और उसके दाने भी अलग-अलग नहीं रहते.

Photo: AI Generated

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको साबूदाना खिचड़ी बनाने का ऐसा आसान और परफेक्ट तरीका बताने वाले हैं, जिससे खिचड़ी हर बार खिली-खिली और टेस्टी बनेगी.

Photo: AI Generated

साबूदाना भिगोने का तरीका: 1 कटोरी साबूदाना 3–4 बार धोकर उसे पानी में भिगो दें. पानी बस उतना होना चाहिए जितने में साबूदाना डूब जाए. साबुदाने को 3–4 घंटे ढककर रख दें.

Photo: Adobe

टिप: अगर आप साबूदाना ढंग से भीगा होगा तो वो उंगलियों से दबाने पर आसानी से मैश हो जाएगा और उसमें पानी नहीं रहता.

Photo: Adobe

पहली ट्रिक: दानों को रखें एकदम अलग: भीगे हुए साबूदाने को हल्के हाथों से चलाएं. अगर दाने आपस में चिपक नहीं रहे और सूखे-सूखे लग रहे हैं, तो समझिए आपकी खिचड़ी अच्छी बनेगी.

Photo: Adobe

दूसरी ट्रिक: मूंगफली को अच्छे से भून लें. इसका आधा हिस्सा दरदरा पीस लें और बाकी साबुत रखें.  इससे खिचड़ी क्रंची बनेगी और फ्लेवर भी बढ़ेगा, लेकिन ज्यादा पाउडर डालने से बचें वरना रंग और टेस्ट दोनों बिगड़ सकते हैं.

Photo: Adobe

बनाने का तरीका:   1. कड़ाही में 2 चम्मच घी गर्म करें. उसमें जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.  2. इसके बाद उबले हुए आलू डालकर हल्का फ्राई करें. 

Photo: Adobe

3. अब इसमें सेंधा नमक और कुटी काली मिर्च डालें.  4. साबूदाना डालकर तेज आंच पर 1-2 मिनट चलाएं. आपकी साबूदाना खिचड़ी तैयार है.

Photo: Adobe

तीसरी ट्रिक:  2-3 चम्मच मूंगफली डालें.  थोड़ा सा मूंगफली पाउडर मिलाएं और हल्की सी मिठास के लिए 1 चम्मच चीनी डालें.  ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें.

Photo: Adobe

Read Next