पुराना टूथब्रश नहीं है बेकार, घर में ऐसे दोबारा करें इस्तेमाल, हर कोई होगा हैरान!
6 Mar 2026
PHOTO:ITG
क्या आप भी हर तीन महीने में बिना सोचे टूथब्रश बदलकर पुराने को सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. तो अब ऐसा करने की गलती न करें, क्योंकि छोटा सा ब्रश आपके घर में काफी मदद कर सकता है. पुराने टूथब्रश के इस्तेमाल करने के तरीके जानकर आप चौंक जाएंगे.
Photo: Pexels
पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल आप मिक्सर जार की सफाई करने क लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि मिक्सी के प्लेट्स कपड़े से साफ नहीं हो पाते हैं, उसके लिए पुराने टूथब्रश बहुत काम आते हैं.
Photo: Pixabay
मिक्सर के नीचे की तरफ अक्सर गंदगी जमी होती है, मसाला पीसते समय कुछ पानी और मसाला नीचे चला जाता है. जिसे अगर समय पर नहीं निकाला जाता है तो उससे मिक्सी खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
मिक्सर जार की प्लेट्स और नीचे वाली साइड को साफ करने के लिए आप पुराने टूथब्रश को इस्तेमाल में ले सकते हैं. आपको बस ब्रश को थोड़ा-सा मोड़ना है. उसके बाद आप उससे आसानी से मिक्सर को साफ कर सकते हैं.
Photo: Pexels
इसके अलावा रसोई में गैस स्टोव के कॉर्नर्स, बर्नर की जाली से लेकर चूल्हे के आसपास जमी जिद्दी चिकनाई को हटाने के लिए पुराना टूथब्रश काम आ सकता है.
Photo: Pexels
बाथरूम में टाइल्स के बीच की ग्राउट लाइन में काला मैल जम और साबुन की लेयर जम जाती है, उसे साफ करने के लिए भी आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.
PHOTO:ITG
हेयरब्रश और कंघी में जमी गंदगी को निकालना बहुत मुश्किल काम होता है, लेकिन पुराना टूथब्रश छोटे-छोटे दांतों के बीच आसानी से पहुंचकर पूरी सफाई कर देता है.
Photo: Pexels
चांदी और आर्टिफिशियल जूलरी के बारीक डिजाइन में जमी धूल को हटाने के लिए भी पुराना टूथब्रश बहुत काम आता है, क्योंकि इसके पतले ब्रश पतले डिजाइन के अंदर भी चली जाती है.
Photo: Pexels
पतले ब्रिसल्स की वजह से पुराने टूथब्रश से आप लैपटॉप या कंप्यूटर के कीबोर्ड, रिमोट कंट्रोल और स्विच बोर्ड में जमा गंदगी को भी साफ कर सकते हैं.