पुरानी कंघी न करें फेंकने की गलती, कबाड़ नहीं है खजान! जानें रीयूज करने के आसान तरीके
9 Mar 2026
PHOTO:ITG
पुरानी कंघी को लोग अक्सर ही उठाकर घर से बाहर फेंक देते हैं, लेकिन अगली बार पुरानी कंघी को बाहर का रास्ता दिखाने से पहले जान लें कि यह आपके घर के कई काम आसान बना सकती है.
Photo: Pixabay
पुरानी कंघी को आप बालों की धूल और रूसी हटाने के बाद इसे साफ कर लें, फिर यह एक बेहतरीन क्लीनिंग टूल बन जाती है.
Photo: Pexels
सिर्फ बाल बनाने के लिए ही नहीं बल्कि आप कंघी का इस्तेमाल खिड़की की जालियों और कीबोर्ड के बीच जमी गंदगी निकालने के लिए भी कर सकते हैं.
Photo: Pexels
हेयर स्टाइलिंग के अलावा दीवारों पर टेक्सचर पेंटिंग बनाने में भी पुरानी कंघी आपके बहुत काम आ सकती है.
Photo: Pexels
पुरानी कंघी का आप छोटे गार्डन टूल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, इन्हें आप गमलों की मिट्टी को हल्का-फुल्का ढीला करने के लिए यूज में ले सकते हैं.
Photo: Pexels
ऊनी कपड़ों पर जमे धागे या लिंट हटाने के लिए आप घर में मौजूद पुरानी कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके काफी बचत भी करा देंगी.
Photo: Pexels
बाथरूम की टाइल्स के कोनों में जमी गंदगी को हटाने में बहुत मेहनत लगती है, लेकिन आप उनको पुरानी कंघी से भी टाइल्स में लगी गंदगी को हटा सकते हैं.
Photo: Pexels
जिन लोगों के घरों में पालतू जानवर होते हैं, उनके लिए भी पुरानी कंघी बहुत काम आ सकती है क्योंकि इससे वो अपने पेट के बालों को सुलझा सकते हैं.
Photo: Getty Image
इसलिए अगली बार पुरानी कंघी को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि यह आपके बहुत काम की चीज है.