पुरानी बाल्टी को कचरा समझकर फेंकने की न करें भूल, अपनाएं ये आसान DIY तरीके
15 Feb 2026
Photo: ITG
बाथरूम में पड़ी पुरानी प्लास्टिक या लोहे की बाल्टी को लोग बेकार समझकर कूड़े में डाल देते हैं. लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि पुरानी बाल्टी आपके बहुत काम आ सकती है.
Photo: Pixabay
आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही बाल्टी आपके घर और गार्डन की सबसे काम की चीज बन सकती है. आइए आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताते हैं, जिनसे आप पुरानी बाल्टी को रियूज कर सकते हैं.
Photo: Pexels
पुरानी बाल्टी को रंग-बिरंगे पेंट करके आप इनको खूबसूरत प्लांटर में बदल सकते हैं. फिर आप इनमें मनी प्लांट, तुलसी या छोटे फूलदार पौधे लगा दीजिए. इससे बालकनी और आंगन सभी अच्छे लगने लगेंगे.
Photo: Pixabay
कई बार बाल्टी में छेद हो जाता है, तो भी उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उसे आप ड्रेनेज होल की तरह इस्तेमाल में ले सकते हैं.छेद वाली बाल्टी में आप टमाटर, मिर्च या धनिया उगा सकते हैं,जो आपके किचन गार्डन के लिए बेस्ट हैं.
Photo: Pixabay
बच्चे भी अपने कमरे में खिलौने फैलाकर रख देते हैं, ऐसे में पुरानी बाल्टियों को इस्तेमाल स्टोरेज बॉक्स की तरह कर सकते हैं. इसके लिए बस आप उनको सुंदर कलर पेपर से कवर कर दीजिए और बच्चों के रूम में रख दीजिए.
Photo: Adobe Stock Images
पोछा लगाने के लिए लोग नई बाल्टी का इस्तेमाल करने लगते हैं, जबकि इन कामों के लिए पुरानी बाल्टियां आप इस्तेमाल में ले सकते हैं. बाइक और कार धोने के लिए भी इन बाल्टी का इस्तेमाल करें.
Photo: Adobe Stock Images
अगर आप DIY चीजें पसंद करते हैं तो पुरानी बाल्टी से छोटा सा स्टूल या गार्डन टेबल बना सकते हैं, एक तो यह सुंदर दिखते हैं. इसके साथ ही पैसों को भी बचत हो जाती है.
Photo: Pixabay
फेस्टिवल हो या पार्टी ऐसे समय पुरानी बाल्टी का आप डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं. लाइट्स और फूल सजाने के लिए भी यह बाल्टी बेस्ट ऑप्शन हैं. क्योंकि इनसे कम खर्च में शानदार सजावट हो जाती है.
Photo: Pexels
इसलिए अगली बार जब घर में पुरानी बाल्टी दिखे तो उसे कचरे में डालने की बजाय नए नजरिए से देखें. क्योंकि थोड़ी-सी मेहनत से यह पुरानी बाल्टी आपके काफी पैसे बचा सकती है.