चुटकियों में पच जाएगा खाना, जब घर पर बनाकर पिएंगे रेस्टोरेंट जैसा ठंडा-ठंडा पान शॉट

24 March 2026

Photo: ITG

हम में से ज्यादातर लोगों के लिए खाना तब तक पूरा नहीं होता, जब तक आखिर में कुछ मीठा न मिल जाए. सब लोगों का पेट तो भर जाता है, लेकिन फिर भी दिल कहता है 'कुछ मीठा हो जाए!'

Photo: Pexels

जहां कुछ लोग खाने के बाद मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए आइसक्रीम या रसगुल्ला खाते हैं, वहीं कई लोगों को पान खाना बहुत पसंद होता है.

Photo: pexels

बहुत से रेस्टोरेंट ऐसे हैं जहां खाना खत्म होते ही वेटर एक छोटा-सा ठंडा पान शॉट लेकर आता है, तो बस एक घूंट में पूरा स्वाद बदल जाता है. पान की खुशबू, हल्की मिठास और जबरदस्त ठंडक आपको पूरी तरह फ्रेश कर देती है.

Photo: Pexels

अब सोचिए, वही रेस्टोरेंट वाला फ्रेश और कूल पान शॉट अगर आप अपने घर पर बना सकें और वो भी ऐसा कि एक बार बनाकर पूरे 8 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर लें. सुनने में मजेदार है न?

Photo: AI Generated

तो चलिए, जानते हैं घर पर ही ठंडा-ठंडा, रेस्टोरेंट-स्टाइल पान शॉट बनाने का सुपर आसान तरीका, जिसे पीकर हर कोई कहेगा 'वाह बाजार जैसा स्वाद है.' ये न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद है.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 6–8 ताजे कलकत्ता वाले पान के पत्ते (डंठल हटाए हुए), 2–3 चम्मच गुलकंद, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 2–3 इलायची, 2 चम्मच टूटी-फ्रूटी या चेरी (ऑप्शनल), 1 कप ठंडा दूध, 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क या स्वादानुसार चीनी, 1/2 कप फ्रेश क्रीम, 4–5 आइस क्यूब्स.

Photo: AI Generated

बनाने का आसान तरीका  1. सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उनका डंठल हटा दें. फिर पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि ग्राइंड करना आसान हो जाए.

Photo: AI Generated

2. अब एक मिक्सर जार में पान के पत्ते, गुलकंद, सौंफ, इलायची, टूटी-फ्रूटी (अगर डालना चाहें), ठंडा दूध, कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम डाल दें. 3. इसमें आइस क्यूब्स मिलाकर सब कुछ अच्छी तरह ब्लेंड करें. मिश्रण को तब तक पीसें जब तक ये पूरी तरह स्मूद और क्रीमी न हो जाए.

Photo: AI Generated

4. अगर आप बिल्कुल स्मूद टेक्शचर चाहते हैं, तो इसे छन्नी से छान भी सकते हैं.

Photo: AI Generated

कैसे करें सजावट?  सजाने के लिए तैयार की गई पान वाली ड्रिंक को छोटे-छोटे शॉट ग्लास में डालें. इसके ऊपर थोड़ा सा नारियल बुरादा छिड़कें, साथ में गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डालें और चाहें तो टूटी-फ्रूटी भी गार्निश कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

कैसे करें सजावट?  सजाने के लिए तैयार की गई पान वाली ड्रिंक को छोटे-छोटे शॉट ग्लास में डालें. इसके ऊपर थोड़ा सा नारियल बुरादा छिड़कें, साथ में गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डालें और चाहें तो टूटी-फ्रूटी भी गार्निश कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

Read Next