फीके खाने को चटपटा बना देगी शेफ कुणाल की कच्चे आम की चटनी, बस बनाते वक्त करें ये काम

06 April 2026

Credit: Credit Name

गर्मियों की दोपहर हो और खाने की थाली में तीखी-चटपटी चटनी न हो, तो स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है.

Photo: Pexels

धनिया-पूदीना की चटनी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की चटनी खाई है? शेफ कुणाल कपूर ने एक खास रेसिपी शेयर की है.

Photo: Pexels

ये सिर्फ एक चटनी नहीं, बल्कि तपती गर्मी में ताजगी देती है. इसके भुने हुए आमों की स्मोकी खुशबू और मसालों का तालमेल इसे हर खाने के साथ फिट बना देता है.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: कच्चे आम 2 (मीडियम साइज), हरी मिर्च: 3, ताजा धनिया: 2 कप, पुदीना के पत्ते (1 कप), अदरक (1 बड़ा चम्मच) (बारीक कटा हुआ).

Photo: AI Generated

भुना जीरा पाउडर (2 छोटे चम्मच), काली मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच), काला नमक और सादा नमक (स्वादानुसार) और बर्फ का ठंडा पानी (½ कप).

Photo: Pexelsd

बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले कच्चे आम और हरी मिर्च को गैस पर या आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उनका छिलका थोड़ा काला न हो जाए. यही वो स्मोकी फ्लेवर है जो इस चटनी की जान है.

Photo: Instagram/@chefkunal

2. जब ये भुने आम ठंडे हो जाएं, तो उनका काला छिलका उतार लें और अंदर का सारा पल्प एक बाउल में निकाल लें. अब एक मिक्सी जार में आम का पल्प, भुनी हुई मिर्च, ताजा धनिया, पुदीना और अदरक डालें.

Photo: Instagram/@chefkunal

3. अब इसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालें. अब इसमें आधा कप बर्फ का ठंडा पानी डालें. इससे चटनी का रंग एकदम हरा और फ्रेश बना रहता है.

Photo: Instagram/@chefkunal

4. जब तक ये स्मूद न हो जाए तब तक इसे पीस लें. अपनी पसंद के हिसाब से नमक या गाढ़ापन चेक करें.

Photo: Instagram/@chefkunal

इस चटनी को आप दाल-चावल, परांठे या किसी भी स्नैक के साथ सर्व कर सकते हैं. फ्रिज में रखने पर भी इसका स्वाद 2-3 दिनों तक सही रहता है.

Photo: Instagram/@chefkunal

ये चटनी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. कच्चा आम शरीर को ठंडा रखकर लू से बचाता है, जबकि पुदीना और भुना जीरा डाइजेशन में मदद करते हैं. साथ ही धनिया और आम विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.

Photo: Instagram/@chefkunal

Read Next