पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन का दिया न्योता... पीले सूट में आईं नजर
Photo: X/Vamsi Kaka
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी कर ली है.
Photo: Instagram
अपनी शादी से पहले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें अपनी शादी के रिसेप्शन में पर्सनली इनवाइट किया था.
Photo: X/Vamsi Kaka
हालांकि यह मीटिंग कुछ दिन पहले हुई थी लेकिन इसकी तस्वीरें कपल की शादी के बाद ही सामने आईं हैं.
Photo: X/Vamsi Kaka
अब वायरल हो रही तस्वीरों में रश्मिका पीले रंग के एथनिक कपड़े पहने दिख रही हैं जबकि विजय ने सादा सफेद रंग का ड्रेस चुना है.
Photo: X/Vamsi Kaka
इस जोड़े ने प्रधानमंत्री को सम्मान के तौर पर एक शॉल भेंट की थी और 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले अपने रिसेप्शन का न्योता दिया था.
Photo: X/Vamsi Kaka
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए.
Photo: Instagram
शादी ITC मेमेंटोस में हुई और इसमें तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों का पालन किया गया.
Photo: Instagram
सेरेमनी की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिस पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने खूब प्यार लुटाया.
Photo: Instagram
'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में साथ काम कर चुके इस कपल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अब शादी की है.