नई दुल्हन रश्मिका मंदाना ने पहनी 4 हजार से भी कम की साड़ी, पति विजय संग लगीं सुंदर

08 March 2026

Photo: ITG

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं. उदयपुर में हुई भव्य शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

अभी लोगों के दिमाग से रश्मिका-विजय का शादी वाला लुक निकला भी नहीं था कि हाल ही में दोनों हैदराबाद में मीडिया से मिलने पहुंचे. इस दौरान दोनों ने एथनिकल लुक्स कैरी करके फिर लोगों का दिल जीत लिया.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

इस दौरान जहां विजय अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आए, वहीं नई दुल्हन रश्मिका ने ऐसी साड़ी पहन ली जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

Photo: PTI

महंगे ब्राइडल लुक के बाद रश्मिका का ये सिप्ल और बजट-फ्रेंडली लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस इस सस्ती सी में बेहद सुंदर भी लग रही हैं.

Photo: PTI

शादी में भारी-भरकम और डिजाइनर आउटफिट्स पहनने के बाद रश्मिका ने मीडिया मीट के लिए बेहद हल्का और सिंपल लुक चुना. उन्होंने Suta Bombay ब्रांड की पीच-ऑरेंज कलर की मुलमुल कॉटन साड़ी पहनी.

Photo: Instagram

रश्मिका की लाइट और कंफर्टेबल साड़ी को छोटे-छोटे सीक्वेंस और टसल डिटेलिंग से सजाया गया था, जिससे लुक सिंपल होने के बावजूद काफी एलिगेंट लग रहा था.

Photo: Instagram

खास बात ये है कि रश्मिका की इस साड़ी की कीमत सिर्फ 3,450 रुपये है. उन्होंने साड़ी के साथ मस्टर्ड येलो कलर का थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना था.

Photo: Instagram

पीच साड़ी और येलो ब्लाउज का कॉम्बिनेशन उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था. आउटफिट भले ही सिंपल था, लेकिन जूलरी ने पूरे लुक को खास बना दिया.

Photo: PTI

रश्मिका ने गोल्ड की लेयर्ड चेन, बड़े झुमके, ब्रेसलेट्स और रिंग्स पहनी थीं, जिससे उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा था. बालों को उन्होंने स्लीक बन में स्टाइल किया था, जिसे फूलों से सजाया गया था.

Photo: PTI

वहीं विजय देवरकोंडा भी इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. उन्होंने येलो कलर का एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना था, जिसे सफेद पायजामे के साथ स्टाइल किया था. जूती और कलाई में घड़ी के साथ उनका लुक सिंपल लेकिन बेहद क्लासी लग रहा था.

Photo: PTI

Read Next