ना पिचकेगी, ना होगी कड़क... रणवार बरार स्टाइल में फूली-फूली बनेगी बालूशाही

Photo: Adobe

बालूशाही एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो कई राज्यों में बेहद पुराने समय से खाई जा रही है. बालूशाही को देसी डोनट भी कहा जाता है.

Photo: Adobe

अक्सर लोग इसे घर पर बनाने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी परतें सही नहीं बनेंगी या ये अंदर से सख्त हो जाएगी. 

Photo: Adobe

लेकिन आज हम इसे बनाएंगे शेफ रणवीर बरार की खास रेसिपी के साथ जिसके बाद आपके लिए इन्हें बनाना चुटकियों का खेल होगा.

Photo: Adobe

इसके लिए आपको 2 कप, घी (मोयन के लिए)- 1/2 कप (पिघला हुआ) और दही: 1/4 कप (हल्का खट्टा हो तो बेहतर है), चाशनी के लिए चीनी.

Photo: Adobe

एक बड़े बर्तन में मैदा लें. अब इसमें घी डालें. रणवीर बरार की टिप यह है कि इसे गूंधना नहीं है. बस उंगलियों से क्रंबल करना है ताकि घी मैदे में समा जाए.

Photo: Adobe

अब दही डालें और बहुत हल्के हाथों से सिर्फ आटे को इकट्ठा करें. ध्यान रहे कि आटे को चिकना नहीं करना है.

Photo: Adobe

जितनी ज्यादा दरारें आटे में होंगी, बालूशाही उतनी ही परतदार बनेगी. इसे 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.

Photo: Adobe

आटे की छोटी लोइयां तोड़ें और बिना ज्यादा दबाए उन्हें गोल करें. कढ़ाई में घी गरम करें. तेल/घी गुनगुना होना चाहिए गरम नहीं.

Photo: Adobe

बालूशाही डालें और उसे खुद ऊपर तैर कर आने दें. इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. यही खस्तापन का असली राज है.

Photo: Adobe

एक तार की चाशनी तैयार करें. गरम बालूशाही को हल्की गरम चाशनी में 5-7 मिनट के लिए डुबोएं और फिर निकाल लें. आपकी खस्ता बालूशाही तैयार हैं.

Photo: Adobe

Read Next