बिना लहसुन-प्याज, रणवीर बरार के अंदाज में बनाए जोधपुरी आलू, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
08 Feb 2026
Photo: ITG
राजस्थान अपने पहनावे के साथ खाने के लिए भी जाना जाता है, दाल-बाटी तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी जोधपुरी आलू की सब्जी खाई है. जो झटपट तैयार हो जाती है और खाने में भी लाजवाब लगती है.
Photo: Pexels
शेफ रणवीर बरार ने जोधपुरी आलू की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसमें आप घर पर बिना लहसुन-प्याज के बना सकते हैं. तीखा, खट्टा और मसालेदार आलू की यह डिश आपका दिल जीत लेगी. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं.
Photo: Instagram@ranveer.brar
2-3 बड़े चम्मच दही (फेंटा हुआ), ⅓ कप पानी, 2-3 बड़े चम्मच घी,750 ग्राम छोटे आलू, छिले हुए, नमक, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, हल्दी पाउडर,2 बड़े चम्मच तिल का तेल,½ छोटा चम्मच जीरा, जीरा लीजिए.
Photo: Pexels
½ चम्मच सौंफ, ¼ चम्मच अजवायन, 1 बड़ा कुटी हुई लाल मिर्च, 2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ), 2 हरी मिर्च, कटा हुआ धनिया पत्ता, एक चुटकी हींग, 2 चम्मच अमचूर पाउडर और 2 बड़े चम्मच सफेद तिल भी लीजिए.
Photo: Pexels
जोधपुरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले दही में पानी डालकर उसको अच्छी तरह से फैंट लें.उसमें अब आलू को उबालने के लिए रख दीजिए. इसमें घी, हल्दी और नमक मिला दें.
Photo: Pexels
अदरक-हरी मिर्च और धनिया की डंठल बारीक काट लें, और तिल को भून लीजिए. अगर आलू नरम नहीं होते हैं तो आप उसमें थोड़ा पानी डाल दीजिए.एक दूसरे पैन को गैस में रखें और उसमें तिल का तिल डालें.
Photo: Pexels
इसमें अजवाइन,जीरा और सौफ डालें, हींग,कुटी और साबुत लाल मिर्च डालें, इसके साथ हल्दी और अदरक,हरी मिर्च और धनिया के डंठल डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
Photo: Pexels
तड़का तैयार हो जाए, तो उसमें आलू डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए. ऊपर से पानी का छींटा मार दीजिए. पकाने के बाद एक-दो आलू को थोड़ा मैस कर दीजिए, जिससे सब्जी में थोड़ा गाढ़ापन आ जाए.
Photo: Pexels
अब सब्जी को कटोरे में निकाल दीजिए और ऊपर से इसमें तिल और धनिया पत्ती डाल दीजिए.