सेलेब्स को तैयार करने के लिए कितने पैसे लेते हैं स्टाइलिस्ट्स? रकुल प्रीत सिंह का खुलासा 

08 Dec 2025

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

आप अक्सर बॉलीवुड सितारों को नए-नए स्टाइल से साड़ियां और आउटफिट्स पहने देखते हैं, जिनमें वे बहुत खूबसूरत लगते हैं.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सेलेब्स आम लोगों की तरह अपने आप तैयार नहीं होते हैं. उन्हें तैयार करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट्स से लेकर स्टाइलिस्ट्स तक मौजूद रहते हैं. 

Photo: Instagram/@katrinakaif

ये सभी अपने हुनर का जादू चलाकर उन्हें खूबसूरत बनाते हैं, जो सभी को बहुत पसंद आता है. 

Photo: Instagram/@aliabhatt

लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये स्टाइलिस्ट किसी सितारे को एक बार तैयार करने के लिए कितने पैसे लेते हैं? अगर नहीं तो इस बात का खुलासा हो गया है. 

Photo: Instagram/@kiaraaliaadvani

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि स्टाइलिस्ट्स रेडी करने के लिए बहुत पैसा लेते हैं. 

Photo: Instagram/@rakulpreet

सेलेब्स के रेड कार्पेट लुक और उनकी कीमत के बारे में पूछा गया, तो रकुल ने कहा, 'सेलेब्स को तैयार करने के लिए पूरी एक टीम होती है. तैयार होने बहुत महंगा होता है.'

Photo: Instagram/@rakulpreet

उन्होंने बताया कि एक स्टाइलिस्ट रेड कार्पेट लुक के लिए 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा तक ले सकता है. 

Photo: Instagram/@rakulpreet

ऐसे में एक लुक के लिए सेलेब्स को बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है.

Photo: Instagram/@rakulpreet

Read Next