दादी सास के बर्थडे पर  राधिका अंबानी का सिंपल लुक... मांग में सिंदूर और सादे कुर्ते में आईं नजर

Photo: Instagram@screegrab

मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन का 92वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे. 

Photo: Instagram@screegrab

कोकिलाबेन के छोटे बेटे अनिल अंबानी, उनकी फैमिली, कोकिलाबेन की दोनों बेटियां और उनकी फैमिली भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं.

Photo: Instagram@screegrab

सामने आईं तस्वीरों में अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका का बेहद सिंपल अंदाज दिखाई दिया. 

Photo: Instagram@screegrab

पति अनंत के साथ दिखीं राधिका ने लेमन-येलो कलर का कॉटन सूट पहना था. 

Photo: Instagram@viralbhayani

इस ट्रैडिशनल ड्रेस में गोल नेकलाइन वाला कुर्ता, फुल शीयर स्लीव्स, साइड स्लिट्स, फिटेड सिल्हूट और घुटनों तक का हेम था.

Photo: Instagram@screegrab

इस सूट पर धागे की बहुत ही कम कढ़ाई और कम सीक्विन एम्बेलिशमेंट का काम था. 

Photo: Instagram@screegrab

राधिका ने इस सूट को मैचिंग कॉटन पैंट के साथ पहना था जिसमें ऑर्गेंजा लाइनिंग और मिनिमल एम्ब्रॉयडरी थी. मैचिंग स्कैलप-बॉर्डर वाले दुपट्टे पर मिनिमल थ्रेडवर्क था.

Photo: Instagram@screegrab

राधिका ने इस दौरान अपने बालों को साइड-पार्टेड देते हुए खुला छोड़ा था.  मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए राधिका इस दौरान बेहद सुंदर लग रही थीं. 

Photo: Instagram@screegrab

उन्होंने हाथ में घड़ी, ब्रेसलेट, पैर में कोल्हापुरी सैंडल और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. 

Photo: Instagram@screegrab

Read Next